Home Sports World Cup 2023: भारत-पाक मैच देखने अहमदाबाद जाएंगे हसन अली के नूंह निवासी ससुर, दोहरी है वजह…

World Cup 2023: भारत-पाक मैच देखने अहमदाबाद जाएंगे हसन अली के नूंह निवासी ससुर, दोहरी है वजह…

0
World Cup 2023: भारत-पाक मैच देखने अहमदाबाद जाएंगे हसन अली के नूंह निवासी ससुर, दोहरी है वजह…

[ad_1]

हाइलाइट्स

हरियाणा के नूंह जिले में रहते हैं हसन अली के ससुर लियाकत
भारत-पाक मैच देखने के लिए लियाकत जाएंगे अहमदाबाद
इस दौरान वे अपनी दो वर्ष की पोती से भी मिलेंगे

नई दिल्‍ली. वर्ल्‍डकप 2023 (World Cup-2023) में 14 अक्‍टूबर को भारत और पाकिस्‍तान (India vs Pakistan) के बीच होने वाले हाईवोल्‍टेज मुकाबले पर हर किसी की नजर टिकी है. दोनों मुल्‍कों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की संभावना है. वैसे, भारत और पाकिस्‍तान के मैचों के दौरान मैदान पर भले ही जबर्दस्‍त प्रतिद्वंद्विता दिखती है लेकिन मैदान के बाहर दोनों टीमों के प्‍लेयर्स के रिश्‍ते दोस्‍ताना हैं. इसका कारण दोनों मुल्‍कों की भाषा और संस्‍कृति एक जैसी होना है.

यही नहीं, पाकिस्‍तान टीम के हसन अली (Hasan Ali) और शोएब मलिक (Shoaib Malik) जैसे प्‍लेयर की ससुराल भारत में ही है. शोएब मलिक तो मौजूदा पाकिस्‍तान टीम का हिस्‍सा नहीं हैं लेकिन हसन, वर्ल्‍डकप की टीम में शामिल हैं. हसन की ससुराल हरियाणा के नूंह जिले में है और उनके ससुर लियाकत खान 14 अक्‍टूबर के मुकाबले का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं. इसके दो कारण हैं. लियाकत भारत-पाक मैच के रोमांच से  रूबरू होने के साथ ही अपनी दो वर्ष की पोती से भी मिलकर उसे जी भरकर दुलारना चाहते हैं. बता दें, पाकिस्‍तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने वर्ष 2019 में मूल रूप से भारत की सामिया आरज़ू से शादी की थी. विवाह समारोह दुबई में हुआ था जहां सामिया नौकरी करती हैं. शादी को चार वर्ष बीतने के बाद भी शामिया का अब तक भारत आना नहीं हो पाया है.  इस बीच वे दो साल की बेटी की मां भी बन चुकी हैं.

इंडियन एक्‍सप्रेस के अनुसार, नूंह जिल के चंदेनी (Chandeni) गांव में रहने वाले लियाकत ने कहा, ‘मेरी पत्‍नी वर्ष 2021 में पाकिस्‍तान गई जब मेरी बेटी को बच्‍चा होने वाला था. उम्‍मीद है कि अहमदाबाद में हम फिर से मिलेंगे. मैं अपनी पोती को गोद में लेने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता.’ लियाकत टीम इंडिया के बैटर विराट कोहली (Virat Kohli) के फैन हैं. वे कहते हैं,’मुझे विराट से मोहब्‍बत है. मुझे नहीं लगता कि मौजूदा समय में विराट से बेहतर कोई है.’ मजे की बात यह है कि हसन अली को किस्‍मत के सहारे ही वर्ल्‍डकप के लिए भारत आने वाली पाकिस्‍तान टीम का हिस्‍सा बनने का मौका मिला है. एशिया कप के दौरान पाकिस्‍तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) चोटिल हो गए, ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट का अच्‍छा खासा अनुभव रखने वाले हसन को 15 सदस्‍यीय टीम में स्‍थान मिल गया.

29 साल के तेज गेंदबाज हसन ने पाकिस्‍तान टीम के लिए अब तक 22 टेस्‍ट, 60 वनडे और 50 टी20 मैच खेले हैं. टेस्‍ट क्रिकेट में 78, वनडे में 91 और टी20 में 60 विकेट उनके नाम पर दर्ज हैं. वनडे इंटरनेशनल की बात करें तो हसन ने 30.36 के औसत से यह 91 विकेट लिए हैं. हसन चार बार पारी में पांच विकेट लेने की उपलब्धि हासिल कर चुके हैं और 34 रन देकर 5 विकेट उनका अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन रहा है. हालांकि वनडे में उन्‍हें इकोनॉमी (5.75) को दुरुस्‍त करने क जरूरत है.

Tags: Cricket news, Hasan ali, India Vs Pakistan, Pakistan cricket team, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here