Home Sports ‘उन्हें उतना क्रेडिट नहीं मिला, जितना मिलना चाहिए था’ वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी को लेकर अश्विन का छलका दर्द

‘उन्हें उतना क्रेडिट नहीं मिला, जितना मिलना चाहिए था’ वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी को लेकर अश्विन का छलका दर्द

0
‘उन्हें उतना क्रेडिट नहीं मिला, जितना मिलना चाहिए था’ वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी को लेकर अश्विन का छलका दर्द

[ad_1]

हाइलाइट्स

अश्विन ने वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी को लेकर कही बड़ी बात
उन्हें उतना क्रेडिट नहीं मिला: रविचंद्रन अश्विन

नई दिल्ली. भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो अपने प्रदर्शन के अनुसार ज्यादा क्रेडिट डिजर्व करते थे. यह कहा जा सकता है कि उन्हें अपने करियर के दौरान उतना श्रेय नहीं मिला. रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने ऐसे ही एक खिलाड़ी का नाम बताया है जिन्हें करियर के दौरान उतना क्रेडिट नहीं मिला. अश्विन ने हर्षा भोगले के साथ बातचीत के दौरान कहा है कि गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें उतना क्रेडिट नहीं मिला.

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ” गौतम गंभीर भारत के ऐसे क्रिकेटर हैं. जिन्हें सबसे कम समझा गया है. वह टीम के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं. लेकिन उन्हें लोग उतना श्रेय नहीं देते हैं जितना वो डिजर्व करते हैं. वह एक निस्वार्थ व्यक्ति थे जो करियर के दौरान हमेशा टीम के बारे में सोचते रहते थे.” हालांकि, गौतम गंभीर को लेकर अश्विन ने यह बात क्यों कही. इसके बारे में बताना थोड़ा मुश्किल है. इससे पहले गौतम गंभीर ने युवराज सिंह को लेकर कहा था कि उन्हें उतना क्रेडिट नहीं मिला.

World Cup 2023: भारत के मैच कब, कहां और कितने बजे? कैसा है फुल स्क्वॉड, जानिए पूरी डिटेल

गंभीर ने जिताए दो वर्ल्ड कप
गौतम गंभीर ने साल 2007 के विश्व कप फाइनल में अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग करते हुए 54 गेंदों में 75 रन बनाए थे. जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे. गंभीर की बदौलत ही टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने बड़ा स्कोर खड़ा किया था. गौतम गंभीर ने भारत को 2011 का विश्व कप जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी. गंभीर ने विश्व कप के फाइनल मुकाबले में मुश्किल परिस्थितियों में 97 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 चौके जड़े थे. भारत ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीता था.

गौतम गंभीर का करियर

बात करें गंभीर के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने भारत के लिए कुल 242 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 283 पारियों में 10324 रन निकले हैं. गंभीर के नाम टेस्ट में 4154, वनडे में 5238 और टी20 क्रिकेट में 932 रन दर्ज है.

Tags: Gautam gambhir, Ravichandran ashwin, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here