Home Sports वर्ल्‍डकप 2023 में किन तेज गेंदबाजों को रहेगा राज, जहीर खान ने चुने 5 खिलाड़ी, एक चयन हैरान करने वाला

वर्ल्‍डकप 2023 में किन तेज गेंदबाजों को रहेगा राज, जहीर खान ने चुने 5 खिलाड़ी, एक चयन हैरान करने वाला

0
वर्ल्‍डकप 2023 में किन तेज गेंदबाजों को रहेगा राज, जहीर खान ने चुने 5 खिलाड़ी, एक चयन हैरान करने वाला

[ad_1]

हाइलाइट्स

जहीर ने अपनी सूची में तीन बाएं हाथ के बॉलरों को रखा
इसमें शाहीन, मिचेल स्‍टॉर्क और जेंसन हैं शामिल
बुमराह और रऊफ को भी जहीर ने सूची में स्‍थान दिया

नई दिल्‍ली. वर्ल्‍डकप 2023 (World cup 2023)के लिए स्‍टेज पूरी तरह तैयार हो चुका है. टूर्नामेंट का आगाज, गुरुवार 5 अक्‍टूबर को पिछले फाइनलिस्‍ट इंग्‍लैंड और न्‍यूजीलैंड के मैच से होगा. विश्‍व क्रिकेट के इस ‘महाकुंभ’की शुरुआत के सााथ ही हर तरफ क्रिकेट और सिर्फ क्रिकेट की चर्चा होगी. कौन सी टीम चैंपियन बनेगी, कौन सा खिलाड़ी सर्वाधिक रन बनाएगा और सर्वश्रेष्‍ठ बॉलर कौन होगा, इसे लेकर अटकलों का दौर और जोर पकड़ लेगा. टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan)ने उन पांच तेज गेंदबाजों का नाम चुना है जो टूर्नामेंट में ‘धमाल’ मचा सकते हैं. इस सूची में ‘जेड’ ने भारत के एक तेज गेंदबाज को स्‍थान दिया है.

जहीर ने भारत के जसप्रीत बुमराह, पाकिस्‍तान के शाहीन शाह अफरीदी व हारिस रऊफ, ऑस्‍ट्रेलिया के मिचेल स्‍टॉर्क और दक्षिण अफ्रीका के मार्को जेंसन को अपनी पसंद बताया है. टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उन्‍होंने कहा, ‘लंबे समय के बाद मैं कुछ बेहतरीन पेसर्स को एक ही टूर्नामेंट में प्रदर्शन करते हुए देखने को बेताब हूं.जसप्रीत बुमराह भी यहां पर होंगे. यदि शाहीन अफरीदी लय में होंगे तो उन्‍हें देखना बेहतरीन अनुभव होगा. मिचेल स्‍टॉर्क के रिकॉर्ड को आप देख सकते हैं, वे अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन हमेशा बड़े टूर्नामेंट के लिए बचाकर रखते हैं.

MS धोनी के नए लुक ने लूटी महफिल, तस्वीर देख याद आ जाएंगे पुराने वाले माही

माकों जेंसन भी अपने प्रदर्शन से टूर्नामेंट पर छाप छोड़ सकते हैं. इसके अलावा हारिस रउफ भी ऐसे तेज बॉलर हैं जिनके लिए यह बेहतरीन टूर्नामेंट हो सकता है.’ देश के बाएं हाथ के सर्वश्रेष्‍ठ तेज गेंदबाजों में से एक जहीर ने अपनी सूची में बाएं हाथ के तीन बॉलर्स-शाहीन, स्‍टॉर्क और जेंसन को रखा है.आश्‍चर्यजनक रूप से उन्‍होंने दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा के स्‍थान पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेंसन को तरजीह दी है. बता दें, जहीर ने भारत के लिए 92 टेस्‍ट, 200 वनडे और 17 टी20 मैच खेले हैं. टेस्‍ट में 311, वनडे में 282 और टी20 में 17 विकट उनके नाम पर दर्ज हैं.

‘अब कोई इसे पर्ची नहीं कहेगा’: इमाम पर PCB के ट्वीट का फैन ने दिया जवाब

जहीर की ओर से चुने तेज गेंदबाजों की बात करें तो मौजूदा समय में विश्‍व क्रिकेट के बेहतरीन बाएं हाथ के युवा बॉलर्स में से एक शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi)ने 44 वनडे में 86 विकेट लिए हैं. 23 साल का यह बॉलर दो बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट ले चुका है. 33 साल के मिचेल स्‍टॉर्क (Mitchell Starc) इससे पहले भी वर्ल्‍डकप में अपने जोरदार प्रदर्शन से विपक्षी बैटरों के लिए मुसीबत बन चुके हैं. उन्‍होंने अब तक 111 वनडे में 220 विकेट लिए हैं और इस दौरान उनका औसत 22.24 का है, वे 9 बार पारी में 5 या इससे ज्‍यादा विकेट ले चुके हैं. 23 साल के मार्को जेंसन भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज है. वे अब तक केवल 14 वनडे खेले हैं और 38.22 के औसत से 18 विकेट लिए हैं. जेंसन की खूबी यह है कि अपने ऊंचे कद के कारण वे गेंदों को काफी उछाल दे पाते हैं.

पाकिस्तान का होकर भारत को चुना विश्व कप के लिए फेवरेट, कहा- इंडिया के खिलाफ जीतना है तो…

29 साल के हारिस रऊफ (Haris Rauf) ने अब तक 28 वनडे मैचों में 24.32 के अच्‍छे औसत से 53 विकेट लिए हैं.एक बार वे पारी में पांच विकेट ले चुके हैं. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)का कंधे की सर्जरी कराने के बाद वापस लौटना भारत के लिए अच्‍छी खबर है. बुमराह अपनी सटीक यॉर्कर और स्‍लोअर गेंदों से विपक्षी बल्‍लेबाजों की कठिन परीक्षा लेते हैं. ज्‍यादातर मौकों पर शुरुआती ओवरों में ही वे टीम को सफलता दिलाते हैं. अलग तरह के एक्‍शन के कारण ‘डेथ’ ओवर्स में भी उनकी गेंदों पर तेजी से रन बनाना बैटरों के लिए मुश्किल होता है. 29 साल के बुमराह ने अब तक 78 वनडे मैचों में 24.31 के औसत से 129 विकेट लिए है. सबसे बड़ी बात उनकी इकोनॉमी 4.67 की है और स्‍ट्राइक रेट 31.2 का. दो बार वे पारी में 5 या इससे ज्‍यादा विकेट ले चुके हैं और 19 रन देकर 6 विकेट वनडे में उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है.

Tags: Cricket news, Haris Rauf, Jasprit Bumrah, Mitchell Starc, Shaheen Afridi, World cup 2023, Zaheer Khan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here