Home Sports Asian Games 2023: कौन हैं किशोर जेना? जिन्होंने नीरज चोपड़ा के साथ मिलकर रचा इतिहास, भारत को दिलाया सिल्वर

Asian Games 2023: कौन हैं किशोर जेना? जिन्होंने नीरज चोपड़ा के साथ मिलकर रचा इतिहास, भारत को दिलाया सिल्वर

0
Asian Games 2023: कौन हैं किशोर जेना? जिन्होंने नीरज चोपड़ा के साथ मिलकर रचा इतिहास, भारत को दिलाया सिल्वर

[ad_1]

हाइलाइट्स

किशोर जेना ने जीता सिल्वर
एशियन गेम्स में रचा इतिहास

नई दिल्ली. चीन के हैंगजाउ शहर में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2023 (Asian Games) में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. भारत को जैवलिन में सिर्फ एक नहीं बल्कि 2 मेडल प्राप्त हुए. भारत के लिए दूसरा मेडल किशोर जेना ने लाया. जिन्होंने भारत की झोली में सिल्वर मेडल डाला. किशोर जेना वही खिलाड़ी हैं जो ओडिशा के पुरी शहर के रहने वाले हैं. किशोर जेना वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5वें नंबर पर आए थे. उन्होंने 84.77 मीटर का थ्रो किया था.

किशोर जेना नीरज चोपड़ा को जैवलिन में जारदार टक्कर दे रहे थे. जेना तीसरे प्रयास में नीरज से आगे निकल गए थे. उन्होंने तीसरे प्रयास में 86.77 मीटर दूर भाला फेंका था. हालांकि, नीरज चोपड़ा ने चौथे प्रयास में 88.88 मीटर थ्रो कर सभी को पीछे छोड़ दिया था. पांचवे प्रयास में किशोर को अटेंप्ट फेल हो गया. इसी के साथ वह नीरज से पीछे दूसरे स्थान पर रहे. उन्हें सिल्वर मेडल मिला. जेना का बेस्ट थ्रो 87. 54 का रहा. वह अब पेरिस ओलंपिक्स 2024 के लिए भी क्वालीफाई कर चुके हैं.

World Cup 2023: भारत के मैच कब, कहां और कितने बजे? कैसा है फुल स्क्वॉड, जानिए पूरी डिटेल

जून 2023 में जेना ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था. 30 जुलाई 2023 को जेना ने श्रीलंका के दियागामा में 84.38 मीटर की दूरी के साथ अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज किया था. बता दें कि किशोर जेना एक किसान परिवार से आते हैं. शुरुआत में उन्हें वालीबॉल खेलना काफी पसंद था. लेकिन बाद में उन्होंने जैवलिन में अपना करियर बनाना चाहा.

जेना ने एक इंटरव्यू में कहा था “मैं पहले वॉलीबॉल खेलता था लेकिन 2015 से भाला फेंक खेल रहा हूं. भुवनेश्वर के स्पोटर्स हॉस्टल से शुरुआत की थी और अब पटियाला साइ केंद्र पर हूं. परिवार में कोई खेलों से जुड़ा नहीं है. मेरा परिवार बहुत साधारण है जिसके सपने को मैं पूरा करना चाहता हूं.” और आज उन्होंने परिवार के सपने को पूरा कर ही दिया. बता दें कि खेल की दुनिया में आने से पहले किशोर सीआईएसएफ में नौकरी करते थे.

Tags: Asian Games, Neeraj Chopra

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here