[ad_1]

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार।
– फोटो : Social Media
विस्तार
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुरुवार को कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रलोभन मुक्त चुनाव कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सीईसी के नेतृत्व में 17 सदस्यीय टीम वर्तमान में तेलंगाना में चुनाव तैयारियों का आकलन करने पहुंचा है। इस दौरान सीईसी राजीव कुमार ने राजनीतिक दलों, राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों व प्रवर्तन एजेंसियों जैसे विभिन्न हितधारकों के साथ बैठकें कीं।
कुमार ने तेलंगाना में टीम की गतिविधियों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन एजेंसियों को चुनाव के दौरान धन बल के इस्तेमाल के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का मजबूत संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘धनबल और मुफ्त में सामानों का वितरण करने वाले हमारे विशेष रडार पर होंगे। यदि वे (प्रवर्तन एजेंसियां) कार्रवाई नहीं करती हैं तो हम उनसे कार्रवाई करवाएंगे। समय आने पर हम आकलन करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि वे इन सब पर कार्रवाई करें।”
उन्होंने कहा कि बैंकों से इस संबंध में ऑनलाइन नकद हस्तांतरण पर नजर रखने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के साथ बातचीत के दौरान, उन्होंने चुनाव आयोग से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि तेलंगाना में चुनाव प्रलोभन मुक्त हों।
[ad_2]
Source link