[ad_1]
अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊः इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पांच मैच का होना न सिर्फ लखनऊ बल्कि उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए गर्व की बात है. इससे पहले कानपुर के ग्रीन पार्क में दो मैच हुए थे जो की साल 87-96 में, लखनऊ के लोग कानपुर भाग कर जाते थे मैच देखने. लेकिन इस बार लखनऊ के वर्ल्ड कप में बंपर भीड़ उमड़ेगी, क्योंकि लखनऊ वालों को यहीं पर वर्ल्ड कप देखने का मौका मिलेगा.
अब बात करें वर्ल्ड कप की ट्रॉफी किसके नाम होगी तो ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत इन्हीं तीनों के सिर यह ताज सज सकता है. यह कहना है देश के जाने-माने खेल संपादक संतोष सूरी का. उन्होंने बताया कि भारत की टीम में मजबूत बॉलिंग मोहम्मद सिराज हैं क्योंकि एशिया कप 2023 के फाइनल का सबसे बड़ा स्टार है. इनके अलावा जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा है, जबकि बैटिंग में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, जडेजा, हार्दिक और अश्विन पर लोगों की निगाहें टिकी होंगी. इसके अलावा केएल राहुल भी अच्छी स्कोरिंग कर रहे हैं. इंडिया के पास इस समय एक से बढ़कर एक शानदार खिलाड़ी हैं, वर्ल्ड कप में यह सभी खिलाड़ी अपना बेस्ट देंगे.
भारत के जीतने की उम्मीद ज्यादा
खेल संपादक ने बताया कि पिछले पांच वर्ल्ड कप में जो भी टीम नंबर वन रही है. उसी ने वर्ल्ड कप जीता है. वर्तमान में भारत की टीम नंबर वन है, इसीलिए इसके वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीद ज्यादा है. हालांकि आस्ट्रेलिया ने भी सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप जीते हैं. इसके अलावा इंग्लैंड टीम भी हमेशा धाकड़ स्टाइल में खेलती है. यह टीम हर मैच में अपना शानदार प्रदर्शन करती है. ऐसे में इन्हीं तीनों के बीच कांटे की टक्कर होगी.
इकाना की पिच पर रहेंगी सबकी निगाहें
खेल संपादक संतोष ने कहा कि इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बहुत ही शानदार बना है. लेकिन इसके पिच पर जो भी पिछले टूर्नामेंट हुए हैं सभी में कम स्कोरिंग रही है. लेकिन मॉनसून से पहले इन्होंने इसकी पूरी मरम्मत करा ली है. ऐसे में 12 अक्टूबर को होने वाले पहले मैच के बाद ही यहां की पिच पर कोई प्रतिक्रिया देना सही होगा.
.
Tags: Cricket, Local18, News 18, Sports news, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 4, 2023, 14:21 IST
[ad_2]
Source link