Home Breaking News Land For Job Scam: कोर्ट में लालू, राबड़ी और तेजस्वी की पेशी, जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में किया था समन

Land For Job Scam: कोर्ट में लालू, राबड़ी और तेजस्वी की पेशी, जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में किया था समन

0
Land For Job Scam: कोर्ट में लालू, राबड़ी और तेजस्वी की पेशी, जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में किया था समन

[ad_1]

Land For Job Scam Lalu Rabri Tejashwi Yadav in Rouse Avenue Court Delhi was summoned earlier

लालू-राबड़ी और तेजस्वी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में कोर्ट ने उन्हें समन किया था। इसी सिससिले में तीनों की आज पेशी होनी है। इससे पहले पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राजद सुप्रीमो, उनकी पत्नी और बेटे तेजस्वी समेत अन्य सभी 17 आरोपियों को समन जारी किया था। अदालत ने सभी आरोपियों को चार अक्टूबर को हाजिर होने का निर्देश दिया था।

मामले में लालू, राबड़ी और उनकी बेटी मीसा भारती जमानत पर हैं। मामले में पहले चार्जशीट में इन्हीं तीनों को आरोपी बनाया गया था। फिर सीबीआई ने एक नई चार्जशीट दाखिल कर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी आरोपी बना दिया। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर आरोप है कि उनके नाम पर उन संपत्तियों की रजिस्ट्री है, जिसे लालू यादव ने रेल मंत्री रहते नौकरी देने के बदले में लोगों से लिखवाई थी।

नौकरी के बदले जमीन घोटाला क्या है? 

  • रेल भर्ती से जुड़े एक और घोटाले का आरोप यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहे पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला पर भी लगा है।
  • मामले में भी सीबीआई ने विजय सिंगला समेत 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में विजय सिंगला पर मनी लॉन्ड्रिंग का भी आरोप है।
  • 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि लालू के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे भर्ती में घोटाला हुआ। कहा जा रहा है कि नौकरी लगवाने के बदले आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिए गए।





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here