[ad_1]
Allergy Disease: अमेरिका (US) में एक महिला ने अपनी अनोखी बीमारी एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया (Aquagenic Urticaria) यानी पानी से एलर्जी के बारे में चौकाने वाला खुलासा किया है. इस महिला का नाम टेसा हैनसेन-स्मिथ है. उनका कहना है कि जब वो 8 साल की थीं, तब उन्हें ये एलर्जी हुई थी. टेसा के मुताबिक बीते कुछ सालों में उनकी हालत बद से बदतर हो गई है. दरअसल वो अपने बचपन में सामान्य बच्चों की तरह खूब खेलती थीं, तैरती थीं और खूब पानी पीती थीं, लेकिन बीमारी की शुरुआत के बाद उनमें इसके दुस्प्रभाव दिखने लगे. उनमें इस एलर्जी के लक्षण विकसित होने लगे.
शावर लेकर निकली और…
टेसा का कहना है कि जब वो नहाने जाती या स्विमिंग करने तो एकदम ठीक होतीं लेकिन बाहर आते ही उनकी स्किन लाल होने लगती. आगे हालत इतनी बिगड़ गई कि जब वो पानी पीतीं तो पानी पीने से भी उनकी त्वचा पर खुजली, चकत्ते और पित्ती हो जाती. इस रेयर एलर्जी डिसीज के बारे में टेसा ने बताया कि जैसे ही वो नहाकर बाहर आतीं तो उनकी त्वचा पर बड़े-बड़े घाव हो जाते थे. कई बार तो नहाने के बाद उनकी खोपड़ी से खून रिसने लगता था. टेसा ने इस मुश्किल हालात से निपटने यानी इलाज ढूंढने के लिए कई दिन अस्पताल में बिताए हैं. टेसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी ऐसी हालत और अस्पताल में भर्ती होने की कहानी यानी अपनी आपबीती के बारे में सबकुछ विस्तार से बताया है.
आप भी देखिए- कैसे होता है इलाज?
पानी नहीं दूध पर गुजारा
टेसा ने बताया कि सबसे पहले उसे साबुन, शावर जेल, कंडीशनर और शैंपू का यूज न करने की सलाह दी गई. फिर पानी पीने से मना कर दिया गया. टेसा ने बताया कि पानी पीने से उसके गले और शरीर में जलन होती है, इसलिए वो पानी नहीं पीतीं सिर्फ दूध पीती हैं. क्योंकि दूध में वसा और प्रोटीन और शर्करा पानी के अणुओं को उसकी इम्यूनिटी बढ़ जाती है और जिंदा रहने लायक पर्याप्त पोषण मिल जाता है.
मां का दर्द
टेसा की मां करेन एक डॉक्टर हैं, जिन्होंने कई दुर्लभ बीमारियों को देखा है, लेकिन अपनी बेटी की ऐसी हालत उनसे नहीं देखी जाती. उन्होंने कहा, ‘यह दिल दहला देने वाला है. मेरी बेटी अभी भी मेरे साथ है. लेकिन वो अपनी जिंदगी वैसे नहीं जी पा रही है जैसा वो जीना चाहती थी.’
.
[ad_2]
Source link