Home Sports WC 2023: ‘शादाब खान को प्‍लेइंग XI से बाहर रखकर उसामा को चुनें’, पूर्व क्रिकेटर की पाकिस्‍तान टीम को सलाह

WC 2023: ‘शादाब खान को प्‍लेइंग XI से बाहर रखकर उसामा को चुनें’, पूर्व क्रिकेटर की पाकिस्‍तान टीम को सलाह

0
WC 2023: ‘शादाब खान को प्‍लेइंग XI से बाहर रखकर उसामा को चुनें’, पूर्व क्रिकेटर की पाकिस्‍तान टीम को सलाह

[ad_1]

हाइलाइट्स

पहले मैच में नीदरलैंड्स का सामना करना है पाकिस्‍तान को
बूचर बोले, उसामा मीर को शादाब की जगह चुके पाक टीम
वे साबित हो सकते हैं एक्‍स फैक्‍टर, खराब दौर से गुजर रहे शादाब

नई दिल्‍ली. बाबर आजम (Babar Azam)की कप्‍तानी वाली पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) को कुछ माह पहले तक वर्ल्‍डकप 2023 (World Cup 2023)के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा था लेकिन एशिया कप में कमजोर प्रदर्शन और WC के पहले दोनों वार्मअप मैचों की हार ने उसकी संभावनाओं को प्रभावित किया है.एशिया कप के दौरान तेज गेंदबाज नसीम शाह के चोटिल होने से जहां टीम की तेज गेंदबाजी प्रभावित हुई है, वहीं प्रमुख स्पिनर और ऑलराउंडर शादाब खान (Shadab Khan) का फॉर्म भी प्रबंधन की चिंता बढ़ा रहा है.

शादाब और मोहम्‍मद नवाज की जोड़ी बीच के ओवरों ने न विकेट ले पा रही है और न ही रनों का फ्लो रोक पा रही है.ऐसे में इंग्‍लैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्क बूचर (Mark Butcher) ने शादाब को प्‍लेइंग XI से बाहर रखने की वकालत की है.उन्‍होंने कहा है कि पाकिस्‍तान टीम मैनेजमेंट को शादाब के जगह उसामा मीर को टीम में रखना चाहिए.

बता दें, वर्ल्‍डकप के पहले न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वार्मअप मैच में शादाब ने गेंदबाजी नहीं की थी जबकि ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में उन्‍होंने 10 ओवर्स में 69 रन खर्च करते हुए महज एक विकेट लिया था. इस मैच में उसामा ने पांच ओवर में 31 रन देकर दो विकेट झटके थे. शादाब का वर्ष 2023 में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है, वे न तो बैटर और न ही बॉलर के तौर पर अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन कर पाए हैं. 2023 में बल्‍ले से उनका औसत 19.71 का और गेंद से 39.07 का रहा है.

10 साल से ICC ट्रॉफी न जीत पाने के कारण दबाव में नहीं.., WC 2023 के पहले रोहित शर्मा की दो टूक

इंग्‍लैंड के पूर्व क्रिकेटर 51 साल मार्क बूचर ने कहा कि पाकिस्‍तान को बार-बार एक ही गलती नहीं दोहराना चाहिए. टीम को शादाब की जगह उसामा मीर (Usama Mir)को प्‍लेइंग इलेवन में जगह देना चाहिए जो एक्‍स फेक्‍टर साबित हो सकते हैं. 27 साल के उसामा भी लेग ब्रेक बॉलर हैं और पाकिस्‍तान के लिए आठ टेस्‍ट में 35.09 के औसत से 11 विकेट ले चुके हैं.

वर्ल्‍डकप 2023 में किन तेज गेंदबाजों को रहेगा राज, जहीर खान ने चुने 5 खिलाड़ी, एक नाम हैरान करने वाला

बूचर ने विज़डन क्रिकेट वीकली पॉडकास्‍ट पर कहा कि पाकिस्‍तान के लिए 6 अक्‍टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में शादाब की जगह उसामा मीर को प्‍लेइंग इलेवन में रखना ठीक होगा.इंग्‍लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘उसामा मीर उनके लिए सही व्‍यक्ति हैं. फरवरी-मार्च में पीएसएल के दौरान मैं उन्‍हें देख चुका हूं.शादाब पिछले लंबे समय से ‘हिट मी’ जैसी गेंदें फेंक रहे हैं.ऐसे लगता है कि वे उनकी सारी मारक क्षमता खत्‍म हो गई है.ऐसे पाकिस्‍तान के लिए नवाज के साथ उसामा को प्‍लेइंग इलेवन में रखना सही होगा.बता दें, मार्क बूचर इंग्‍लैंड के टेस्‍ट क्रिकेट के प्रमुख प्‍लेयर रहे हैं. उन्‍होंने 71 टेस्‍ट मैचों में 34.58 के औसत से 4288 रन बनाए हैं जिसमें आठ शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं.

Tags: Cricket news, Pakistan cricket, Pakistan cricket team, Shadab Khan, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here