Home Sports World Cup: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन तय! कप्तान रोहित करेंगे इन प्लेयर्स को कुर्बान

World Cup: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन तय! कप्तान रोहित करेंगे इन प्लेयर्स को कुर्बान

0
World Cup: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन तय! कप्तान रोहित करेंगे इन प्लेयर्स को कुर्बान

[ad_1]

IND vs AUS, 2023 World Cup: भारत में कल यानी 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत होगी और फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा. वर्ल्ड कप 2023 में भारत अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को खेलेगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का ये मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की कप्तानी में इस बार टीम इंडिया आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने के लिए जी जान लगा देगी. भारत को 2023 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. आइए एक नजर डालते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में कप्तान रोहित शर्मा किस प्लेइंग इलेवन को उतारते हैं.  

चेन्नई की पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करेगी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच के दौरान चेन्नई की पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करेगी. चेन्नई की पिच बल्लेबाजी के लिए भी बहुत शानदार रहेगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे. टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली नंबर 3 पर खेलेंगे. 

कप्तान रोहित करेंगे इन प्लेयर्स को कुर्बान

नंबर 4 पर विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल बैटिंग के लिए उतरेंगे. ऐसे में श्रेयस अय्यर को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना होगा. ऑलराउंडर के तौर पर टीम इंडिया नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए उपकप्तान हार्दिक पांड्या को उतारेगी. नंबर 6 पर खतरनाक मैच फिनिशर सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे. सूर्यकुमार यादव चंद गेंदों में मैच का रुख पलट देते हैं.  नंबर 7 पर खतरनाक ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे. रवींद्र जडेजा अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और घातक लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी से टीम इंडिया को मजबूती देंगे.

प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे ये घातक गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच के दौरान रविचंद्रन अश्विन को बतौर स्पिनर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में चुना जाना तय है. रविचंद्रन अश्विन की बात करें तो उनके पास एक से बढ़कर एक स्पिन गेंदबाजी की वैरिएशन्स हैं. रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घातक साबित हो सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में रविचंद्रन अश्विन जमकर कहर मचा सकते हैं. तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज का प्लेइंग इलेवन में चुना जाना लगभग तय है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here