Home Sports World Cup 2023 का होगा आगाज, रूट और विलियमसन के पास बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका

World Cup 2023 का होगा आगाज, रूट और विलियमसन के पास बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका

0
World Cup 2023 का होगा आगाज, रूट और विलियमसन के पास बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका

[ad_1]

हाइलाइट्स

शुरुआती मैच में इंग्‍लैंड का मुकाबला न्‍यूजीलैंड टीम से होगा
वर्ल्‍डकप में रूट के पास गूच के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का है मौका
फ्लेमिंग के रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं विलियमसन

नई दिल्‍ली. वर्ल्‍डकप 2023 (World cup 2023) को आगाज पिछली बार की फाइनलिस्‍ट इंग्‍लैंड और न्‍यूजीलैंड (England vs New Zealand) के बीच मुकाबले के साथ गुरुवार, 5 अक्‍टूबर को होगा. अहमदाबाद शहर का नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम से इस मैच की मेजबानी करेगा. विश्‍व क्रिकेट के इस महाकुंभ के दौरान वर्ल्ड कप के दौरान कुल 48 मैच खेले जाएंगे.इस बार भी वर्ल्ड कप राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा. यानी सभी 10 टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 9-9 मैच खेलेगी. इसके बाद टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. सेमीफाइनल मैच 15 और 16 नवंबर को खेले जाएंगे जबकि खिताबी मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद में होगा.

वर्ष 2019 के वर्ल्‍डकप के फाइनल में इंग्‍लैंड ने न्‍यूजीलैंड को हराकर खिताब पर कब्‍जा जमाया था. ऐसे में कीवी टीम की पूरी कोशिश कल पिछली हार का बदला चुकाने और जीत के साथ टूर्नामेंट में शुरुआत करने की होगी.यह टूर्नामेंट न्‍यूजीलैंड के केन विलियमयन (Kane Williamson)और इंग्‍लैंड के जो रूट (Joe Root) के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका भी देगा. वर्ल्‍डकप में न्‍यूजीलैड टीम के लिए अब तक सबसे अधिक रन स्‍टीफन फ्लेमिंग ने बनाए हैं.

दिनेश कार्तिक ने चुने वनडे क्रिकेट के 3 सबसे महान बैटर्स, लिस्ट में 2 भारतीय

फ्लेमिंग ने टूर्नामेंट के 33 मैचों में 35.83 के औसत से 1075 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं. दूसरी ओर विलियमसन के नाम पर वर्ल्‍डकप के 23 मैचों में 56.92 के ओसत से 911 रन (दो शतक, तीन अर्धशतक) दर्ज हैं. घुटने की चोट के कारण विलियमसन टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में इंग्‍लैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे लेकिन आगे के मैचों में वे फ्लेमिंग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं. फ्लेमिंग के 1075 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के लिए उन्‍हें 165 रन की जरूरत है. बता दें, पाकिस्‍तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्मअप मैच में विलियमसन खेले थे. न्‍यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि कप्‍तान विलियमसन घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट के प्रारंभिक मैच में नहीं खेलेंगे. ऐसे में उनकी चोट की गंभीरता को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है.

10 साल से ICC ट्रॉफी न जीत पाने के कारण दबाव में नहीं.., WC 2023 के पहले रोहित शर्मा की दो टूक

इंग्‍लैंड के जो रूट को भी इस वर्ल्‍डकप में ग्राहम गूच के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का मौका मिलेगा. इंग्‍लैंड के लिए वर्ल्‍डकप में सबसे अधिक रन गूच ने ही बनाए हैं. उनके नाम पर वर्ल्‍डकप के 21 मैचों में 897 रन दर्ज हैं, जिसमेंजिसमें एक शतक और 8 अर्धशतक हैं. रूट की बात करें तो 17 मैचों में 758 रनों (तीन शतक और इतने ही अर्धशतक)के साथ वे वर्ल्‍डकप में इंग्‍लैंड की ओर से रन बनाने वाले दूसरे नंबर के बैटर हैं. इस वर्ल्‍डकप में 140 रन बनाते ही गूच के वर्ल्‍डकप में इंग्‍लैंड की ओर से सबसे ज्‍यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे.

वर्ल्‍डकप 2023 में किन तेज गेंदबाजों को रहेगा राज, जहीर खान ने चुने 5 खिलाड़ी, एक नाम हैरान करने वाला

सचिन तेंदुलकर के नाम है वर्ल्‍डकप में सबसे ज्‍यादा रन
जहां तक वर्ल्‍डकप में सर्वाधिक रन बनाने की बात है तो यह रिकॉर्ड इस समय भारत के सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के नाम पर है. अपने करियर के दौरान छह वर्ल्‍डकप में खेलने वाले मास्‍टर ब्‍लास्‍टर ने टूर्नामेंट के 45 मैचों में 56.95 के औसत से 2278 रन बनाए थे. 46 मैचों में 1743 रनों के साथ ऑस्‍ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग इस मामले में दूसरे स्‍थान पर हैं. पोंटिंग भी क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. मौजूदा क्रिकेटरों में से कोई सचिन के रनों के रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं है. इस समय खेल रहे प्‍लेयर्स में बांग्‍लादेश के शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan)उनके पीछे हैं. शाकिब ने वर्ल्‍डकप के 29 मैचों में 45.84 के औसत से 1146 रन बनाए हैं. हालांकि शाकिब का भी सचिन के रिकॉर्ड तक पहुंचना मुश्किल हैं क्‍योंकि वे 36 वर्ष के हो चुके हैं और यह उनका संभवत: आखिरी वर्ल्‍डकप है.

Tags: Cricket news, England vs new zealand, Joe Root, Kane williamson, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here