Home Sports World Cup 2023: भारत के मैच कब, कहां और कितने बजे? कैसा है फुल स्क्वॉड, जानिए पूरी डिटेल

World Cup 2023: भारत के मैच कब, कहां और कितने बजे? कैसा है फुल स्क्वॉड, जानिए पूरी डिटेल

0
World Cup 2023: भारत के मैच कब, कहां और कितने बजे? कैसा है फुल स्क्वॉड, जानिए पूरी डिटेल

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को
जानिए भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने वाली है. पहला मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड (NewZealand vs England) के बीच खेला जाएगा. टीम इंडिया अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को खेलेगी. आज हम आपको विश्व कप के लिए भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल बताने जा रहे हैं. टीम इंडिया कहां, कब और किस टीम के साथ मैच खेलेगी? इन सभी सवालों के जवाब हम आपको इस खबर के जरिए देंगे.

जैसा कि हमने बताया कि टीम इंडिया पहला मैच आॉस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी. यह मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई के एम ए चिदंबरम में खेला जाएगा. दूसरा मैच भारत 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेलेगा. तीसरा मैच भारत अपने चिर प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेलगी. इस मैच का इंतजार हर क्रिकेट फैंस को है. मुकाबला 14 अक्टूबर को गुजरात के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होगा. 18 अक्टूबर को भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में भिड़ेगी.

5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप का आगाज, फ्री में कब, कहां और कैसे देख सकेंगे लाइव मुकाबले? जानें पूरी डिटेल

इन 4 मैचों के बाद भारतीय टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा. कीवी टीम के खिलाफ टीम इंडिया 22 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भिड़ेगी. हफ्ते भर के ब्रेक के बाद 29 अक्टूबर को भारत का मैच विश्व कप 2019 में चैंपियन बनी टीम इंग्लैंड से लखनऊ में होगा. फिर 2 नवंबर को श्रीलंका की टीम भारत से मुंबई में भिड़ेगी. भारत का अगला मैच साउथ अफ्रीका से कोलकाता में 5 नवंबर को होगा. फिर नीदरलैंड्स से टीम इंडिया 12 नवंबर को बेंगलुरु में भिड़ेगी. यह सभी मैच भारत के लिए बेहद अहम होंगे. भारत के सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से खेले जाएंगे.

भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल
8 अक्टूबर : भारत vsऑस्ट्रेलिया (चेन्नई)
11 अक्टूबर: भारत vs अफगानिस्तान (दिल्ली)
14 अक्टूबर:भारत vs पाकिस्तान, (अहमदाबाद)
19 अक्टूबर: भारत vs बांग्लादेश, (पुणे)
22 अक्टूबर: भारत vs न्यूजीलैंड, (धर्मशाला)
29 अक्टूबर: भारत vs इंग्लैंड, (लखनऊ)
2 नवंबर: भारत vs श्रीलंका, (मुंबई)
5 नवंबर: भारत vs साउथ अफ्रीका (कोलकाता)
12 नवंबर: भारत vs नीदरलैंड्स (बेंगलुरु)

ये है भारतीय टीम का पूरा स्क्वॉड:
वर्ल्ड कप के भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, रवीचंद्रन अश्विन , जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज.

Tags: Rohit sharma, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here