Home Sports न्यूजीलैंड ने WC में रचा इतिहास, कॉन्वे और रचिन की मदद से खास रिकॉर्ड किया अपने नाम, पहले नहीं कर सका कोई ऐसा

न्यूजीलैंड ने WC में रचा इतिहास, कॉन्वे और रचिन की मदद से खास रिकॉर्ड किया अपने नाम, पहले नहीं कर सका कोई ऐसा

0
न्यूजीलैंड ने WC में रचा इतिहास, कॉन्वे और रचिन की मदद से खास रिकॉर्ड किया अपने नाम, पहले नहीं कर सका कोई ऐसा

[ad_1]

हाइलाइट्स

न्यूजीलैंड की टीम ने रचा इतिहास
खास रिकॉर्ड अपने नाम किया

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का पहला मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया. न्यूजीलैंड ने इस मैच में बेहतरीन जीत दर्ज की. उन्होंने इंग्लैंड की टीम को 9 विकेट से हराया. न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र ने शानदार सेंचुरी लगाई. उनकी सेंचुरी के दम पर न्यूजीलैंड ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इससे पहले कोई भी टीम यह रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर सकी है.

दरअसल, न्यूजीलैंड ने सबसे तेज 280 प्लस रन चेज करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इससे पहले कोई भी टीम वर्ल्ड कप में इतना बड़ा स्कोर इतनी जल्दी (40 ओवर के अंदर) चेज नहीं कर सकी है. न्यूजीलैंड ने सिर्फ 36.2 ओवर में ही इतना बड़ा स्कोर चेज कर लिया. न्यूजीलैंड के दिग्गज ओपनर डेवोन कॉन्वे ने न121 गेंदों में कुल 152 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा रचिन रवींद्र ने 96 गेंदों में 123 रन बनाए.

ENG vs NZ: डेवोन कॉन्वे ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को रुलाया, जड़ा वर्ल्ड कप 2023 का पहला शतक

विश्व कप के ओवरऑल सबसे बड़े रन चेज की बात करे तो वो आयरलैंड के नाम है. आयरलैंड ने 2011 विश्व कप में पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था. जब उन्होंने इंग्लैंड के 328 रनों के विशाल लक्ष्य को केवल 49.1 ओवर में हासिल कर लिया था. इस मैच में केविन ओ ब्रायन ने सेंचुरी लगाई थी. वहीं दूसरे नंबर पर बांग्लादेश की टीम है जिन्होंने साल 2019 के विश्व कप में वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 322 रन के लक्ष्य को 41.3 ओवर में ही हासिल कर लिया था.

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड ने चैंपियन इंग्लैंड की निकाली हेकड़ी, 9 विकेट से रौंदकर वनडे वर्ल्ड कप में मचाया हाहाकार

रचिन रवींद्र ने रचा इतिहास
रचिन रवींद्र ने वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज शतक ठोका. उन्होंने अपनी सेंचुरी 82 गेंदों में पूरी की जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे. रचिन विश्व कप इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले बैटर बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा 23 साल 321 दिन की उम्र में कर दिखाया है. रचिन वर्ल्ड कप डेब्यू में शतक जड़ने वाले न्यूजीलैंड के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं.

Tags: Devon Conway, England vs new zealand, Rachin Ravindra, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here