[ad_1]

Pawan Kalyan
– फोटो : Social Media
विस्तार
अभिनेता और नेता पवन कल्याण ने गुरुवार को भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए से बाहर निकलने और टीडीपी का समर्थन करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश को विकास के लिए जनसेना और टीडीपी की जरूरत है।
जनसेना के प्रमुख ने कहा, ‘टीडीपी एक मजबूत पार्टी है और आंध्र प्रदेश को सुशासन और विकास के लिए तेलुगु देशम पार्टी की जरूरत है। आज टीडीपी संघर्ष कर रही है, और हम उनके साथ है। इस स्थिति में टीडीपी को जनसैनिकों के युवाओं की जरूरत है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अगर टीडीपी और जनसेना हाथ मिला लें तो राज्य में वाईएसआरसीपी की सरकार डूब जाएगी।’
[ad_2]
Source link