Home Sports Asian Games 2023 Day 12 Live: भारत का दबदबा जारी, वुमेंस कंपाउड तीरंदाजी के सेमीफाइनल में मारी एंट्री, पहलवानों का इंतजार

Asian Games 2023 Day 12 Live: भारत का दबदबा जारी, वुमेंस कंपाउड तीरंदाजी के सेमीफाइनल में मारी एंट्री, पहलवानों का इंतजार

0
Asian Games 2023 Day 12 Live: भारत का दबदबा जारी, वुमेंस कंपाउड तीरंदाजी के सेमीफाइनल में मारी एंट्री, पहलवानों का इंतजार

[ad_1]

नई दिल्ली. एशियन गेम्स (Asian Games) के 19वें सीजन में भारत का दबदबा जारी है. 11वें दिन भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीता. इसके अलावा तीरंदाजी में भी गोल्ड मेडल भारत के खाते में आया. वहीं, 4 गुणा 400 रिले में पुरुष टीम ने भी भारत के खाते में एक गोल्ड मेडल डाल दिया. 11वें दिन भारत ने 12 मेडल अपने नाम किए, जिसमें 3 गोल्ड भी शामिल हैं. 5 अक्टूबर को भी कुछ मेडल मुकाबलों में भारत हिस्सा लेगा. हालांकि, बैडमिंटन के स्टार पीवी सिंधु, एचएस प्रणय सिंग्लस के क्वार्टरफाइनल मैच में मेडल की तरफ कदम बढ़ाने की फिराक में होंगे.

एशियन गेम्स में स्क्वैश से भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. एकल स्क्वैश फाइनल में सौरव घोषाल से सभी ने गोल्ड की उम्मीद लगा रखी है. इसके अलावा दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल पर भी स्क्वैश में सभी की नजरें होंगी, जो गोल्ड के अहम दावेदार हैं. वहीं, महिला हॉकी टीम एक बार फिर एक्शन में दिखेगी. टीम इंडिया का मुकाबला सेमीफाइनल में मेजबान चीन से होगा. भारत के नाम अभी तक 18 गोल्ड, 31 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज को मिलाकर कुल 81 मेडल हैं.

अधिक पढ़ें …

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here