Home Breaking News Canada: कनाडा में खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह की पार्टी की बड़ी जीत, 34 प्रत्याशी विजयी, ट्रूडो होंगे खुश

Canada: कनाडा में खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह की पार्टी की बड़ी जीत, 34 प्रत्याशी विजयी, ट्रूडो होंगे खुश

0
Canada: कनाडा में खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह की पार्टी की बड़ी जीत, 34 प्रत्याशी विजयी, ट्रूडो होंगे खुश

[ad_1]

Jagmeet Singh party gets a big victory in Canada election

जस्टिन ट्रूडो और जगमीत सिंह।
– फोटो : फाइल

विस्तार


कनाडा के मैनीटोबा प्रांत में पंजाबी मूल के जगमीत सिंह की पार्टी न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) ने शानदार प्रदर्शन किया है। 57 विधानसभा सीट में से 34 पर जगमीत सिंह के प्रत्याशी जीते हैं। इनमें तीन पंजाबी मूल के कनाडाई भी शामिल हैं। इस दौरान जहां दिलजीत बराड़ बरोज ने विधानसभा सीट जीती, वहीं मिंटू संधू (सुखजिंदर पाल) और जसदीप देवगन क्रमशः द मेपल्स और मैक फिलिप्स से चुने गए। 

ये तीनों न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) से हैं, जिसने बहुमत हासिल किया है। प्रांत में एनडीपी सरकार बनाएगी। वहीं बरार और संधू भी कैबिनेट पद की दौड़ में हैं। कुल नौ पंजाबी मूल के एनआरआई मैदान में थे। इससे पहले 2019 के विधानसभा चुनाव में दो पंजाबियों दलजीत बराड़ और मिंटू संधू ने कनाडा के मैनिटोबा में चुनाव जीता था।

मुक्तसर में जन्मे बराड़

मुक्तसर के भुचांगरी गांव में जन्मे बराड़ ने मास्टर डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 2010 में कनाडा जाने से पहले एक प्रसारण पत्रकार के रूप में काम किया। इसके बाद वे कृषि विभाग में चले गए। दलजीत 2010 में अपनी पत्नी नवनीत के साथ कनाडा जा बसे थे। पति-पत्नी पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने 2018 तक मैनिटोबा कृषि विभाग में भी काम किया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here