[ad_1]

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची
– फोटो : एएनआई
विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कनाडा से कनाडा से अपने राजनयिकों की संख्या सीमित करने के आह्वान को दोहराया। कनाडा से राजनयिकों की संख्या सीमित करने को कहने के मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमने भारत में कनाडा की राजनयिक उपस्थिति में समानता की मांग की है। इस संबंध में चर्चा जारी है। हमारा ध्यान कनाडा की राजनयिक उपस्थिति में समानता सुनिश्चित करने पर है।
यूके में विरोध प्रदर्शन पर ये बोले बागची
उन्होंने आगे कहा कि यूके में दो अक्तूबर को एक विरोध प्रदर्शन हुआ था और हमने निश्चित रूप से वहां राजनयिकों और परिसरों की सुरक्षा पर अपनी चिंताओं को यूके के अधिकारियों के सामने उठाया है। यह एक सतत बातचीत रही। हमारा मुद्दा सुरक्षा का है और यह सुनिश्चित करने के बारे में है कि हमारे राजनयिक सामान्य रूप से कार्य करने में सक्षम हैं। हमारे परिसर सुरक्षित हैं और समुदाय को लक्षित नहीं किया गया है।
[ad_2]
Source link