[ad_1]
हाइलाइट्स
Eng vs Nz मैच में इंग्लैंड के सभी प्लेयर्स ने बनाए डबल डिजिट स्कोर
वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप (World Cup 2023) का आगाज हो चुका है. पहला मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड (England vs Newzealand) के बीच खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इंग्लैंड पहली इनिंग में बैटिंग करते हुए 282 रन बना सकी. जो रूट शानदार फार्म में दिखे. ऐसा लग रहा था कि वह शतक जड़ देंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वह सिर्फ 77 रन बना सके. वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में इंग्लैंड ने एक गजब का कारनामा कर दिखाया है.
दरअसल, वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ. जब किसी टीम के सभी खिलाड़ियों ने डबल डिजिट में स्कोर किया. इससे पहले अब तक वर्ल्ड कप के किसी भी मैच में ऐसा नहीं हुआ कि सभी 11 खिलाड़ियों ने डबल डिजिट में स्कोर किया हो. इससे पहले एक टीम के कोई ना कोई खिलाड़ी सिंगल डिजिट में स्कोर कर आउट हुए है. बात करें मैच की तो ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने 33 और डेविड मलान ने 14 रन बनाए. इसके अलावा हैरी ब्रूक्स और मोइन अली भी कुछ खास नहीं कर सके. ब्रूक्स अच्छे फॉर्म में दिखाई दे रहे थे.लेकिन बड़ा शॉट्स लगाने के चक्कर में वह विकेट दे बैठे. उन्होंने 25 रन बनाए. मोइल अली ने 11 रन बनाए.
इसके अलावा भी हर प्लेयर्स ने डबल डिजिट में स्कोर किया. जो रूट ने 77, कप्तान जोस बटलर ने 43, लियाम लिविंग्स्टोन ने 20, सैम करन ने 14 और गेंदबाज क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, और मार्क वुड ने क्रमश: 11, 15 और 13 रन बनाए. न्यूजीलैंड के सामने अब 283 रन का लक्ष्य है. वह किसी भी हाल में यह मैच जीतना चाहेंगे. विश्व कप का पहला मैच कोई भी टीम नहीं हारना चाहेगी.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जाे रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस वोक्स, सैम करन, आदिल राशिद और मार्क वुड.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन- डेवॉन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी और ट्रेंट बोल्ट.
.
Tags: England vs new zealand, Jos Buttler, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 5, 2023, 18:55 IST
[ad_2]
Source link