[ad_1]
02:56 PM, 06-Oct-2023
पीएम मोदी की गारंटी चाइना माल की तरह- पीएम
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी की गारंटी को चाइना माल की तरह बताया, उन्होंने कहा कि 15 लाख नहीं आए, देश में 45 सालों में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है, सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी और उनके उद्योगपति दोस्त मौज कर रहे हैं। इससे पहले प्रियंका ने कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा के शासन में हिंसा का राज था, बस्तर आने से लोग डरते थे, निर्दोष आदिवासियों को जेल में डाला दिया जाता था। कांग्रेस सरकार ने इन सबसे यहां के लोगों को निकालने का काम की। यहां किसान मजबूत हो रहे हैं।
02:50 PM, 06-Oct-2023
दोबारा सरकार बनी तो जाति जनगणना कराई जाएगी- प्रियंका
प्रियंका गांधी ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि हमारी सरकार दोबारा छत्तीसगढ़ में आएगी तो बिहार की तरह जाति जनगणना कराई जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि मैं इस मंच से घोषणा करती हूं कि हमारी सरकार फिर से छत्तीसगढ़ में आएगी तो 10 लाख आवास गरीबों को दिए जाएंगे
02:43 PM, 06-Oct-2023
485 में राशन भी मिलता था और सिलेंडर भी- प्रियंका
प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में आपको ₹60 का राशन मिलता था कि नहीं मिलता था, वो समय किसी को याद है? सिलेंडर का क्या दाम था 425₹, 60 का राशन मिलता था 485 में राशन भी मिलता था और सिलेंडर भी मिलता था। अभी कह रहे हैं राशन मुक्त दे रहे हैं लेकिन सिलेंडर कितने का दे रहे हो। 1125 रुपए से ₹1200 तक का सिलेंडर दे रहे हैं समझ रहे हैं आपके साथ कितना बड़ा धोखा हो रहा है। आपको कहा जा रहा है कि आपको राशन मुफ्त मिल रहा है पहले सरकार में आप जितना राशन के लिए देते थे यह सरकार उसे कई गुना ज्यादा आपसे वसूल ले रही है।
02:38 PM, 06-Oct-2023
मोदी जी क्यों नहीं करा रहे जाति जनगणना- प्रियका
प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जी क्यों नही कर रहे जाती जनगणना। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में दोबारा आती है तो हम जाति जनगणना करेंगे। बिहार में जिस तरीके से जाति जनगणना हुई है उसी तर्ज पर हम छत्तीसगढ़ में भी जाति गणना करेंगे।
02:36 PM, 06-Oct-2023
प्रियंका का केन्द्र सरकार पर हमला
प्रियंका गांधी ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि विदेश की संपत्ति अपने उद्योगपति दोस्त को सौंप सकते हैं लेकिन आपको पैसा नहीं दे सकते हैं। क्योंकि जब नियत सही होती है जो जनता के लिए अच्छा होता है। देश भर में किसानों को मजबूत करने के बजाय कमर तोड़ी गई है। अडानी जी बड़े और उद्योगपति करोड़ों कमा रहे हैं और किसानों को कुछ नहीं मिलता।
02:27 PM, 06-Oct-2023
बस्तर एक अंतरराष्ट्रीय नाम बन गया है- प्रियंका

जनसभा में प्रियंका गांधी
– फोटो : अमर उजाला
02:25 PM, 06-Oct-2023
मेरे माता-पिता काफी बार बस्तर आए- प्रियंका
प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे परिवार का आपके साथ गहरा रिस्ता था। पंडित जवाहर लाल नेहरु ने आपकी हर समस्या को समझा। इंदिरा जी 1993 में बस्तर आई थीं। मेरे पिता मेरी माता काफी बार बस्तर आए और आपकी सममस्यों को समझने की कोशिश की।
02:18 PM, 06-Oct-2023
ठाकुर राम प्रसाद पोटाई की धरती है कांकेर- प्रियंका
प्रियंका ने कहा कि मां ककेशरी जी की जय, सींवाहनी जी की जय। प्रियंका ने कहा कि मुझे स्वतंत्रता सेनानी की याद आती है। ठाकुर राम प्रसाद पोटाई की धरती है। जिन्होंने बाबा साहब के साथ अपना योगदान निभाया।
02:16 PM, 06-Oct-2023
छत्तीसगढ़ी में प्रियंका गांधी ने जनता को किया जोहार
प्रियंका गांधी के मंच पर पहुंचते ही लोगों ने ताली बजाकर किया जोरदार स्वागत। छत्तीसगढ़ी में प्रियंका गांधी ने जनता को किया जोहार। कहा सभी भइया बहिनी मन ल जोहार।
02:11 PM, 06-Oct-2023
स्थानीय भाषा में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी – सीएम
सीएम भूपेश बघेल ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि स्थानीय भाषा में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
02:03 PM, 06-Oct-2023
सीएम बघेल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा
सीएम ने कहा कि नगरनार निजीकरण के विरोध में तीन अक्टूबर को बस्तर बन्द का सबका आभार करता हूं। नगरनार बिकने नहीं देंगे ये बस्तर का है नगरनार उठा के नहीं ले जा सकते हैं। इस दौरान सीएम बघेल ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला।
02:01 PM, 06-Oct-2023
राजीव गांधी ने पंचायती राज अधिनियम अनिवार्य किया

जनसभा को संबोधित करते सीएम बघेल
– फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंच से जनता को संबोधित कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि कांकेर में नगरीय निकाय और पंचायती राज सम्मेलन हो रहा है देश में एक समय पांच हजार प्रतिनिधि हुआ करते थे। राजीव गांधी ने पंचायती राज अधिनियम अनिवार्य करने का काम किया। एक तिहाई महिला को आरक्षण देने की व्यवस्था किया।
01:55 PM, 06-Oct-2023
गांधी परिवार का बस्तर से गहरा नाता रहा है- बैज
मंच से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीप बैज ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे बस्तर की धरती कांकेर में गांधी परिवार के सदस्य प्रियंका गांधी मौजूद हैं। गांधी परिवार का बस्तर से गहरा नाता रहा है। बैज ने कहा कि बस्तर का विकास कभी नहीं हुआ। हमारी सरकार आई तब से विकास शुरु हुआ। वहीं उप मुख्यमंत्री टीएस बाबा ने मंच से कहा कि आज हम सब के लिए सौभाग्य है कि मेडिकल कॉलेज प्रियंका गांधी जी की मौजूदगी में शुभारंभ हुआ।
01:46 PM, 06-Oct-2023
प्रियंका गांधी मंच पर पहुंची
प्रियंका गांधी मंच पर पहुंची तालियों से गूंज उठा सभा स्थल हाथ हिला कर प्रियंका गांधी ने किया अभिवादन। मुख्यमंत्री बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, उप मुख्यमंत्री टीएस बाबा, कांकेर प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया ने प्रियंका गांधी को पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत।
01:23 PM, 06-Oct-2023
मंच को संबोधित कर रहे मंत्री मोहन मरकाम
मंच को संबोधित कर रहे मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि पंचायती राज के माध्यम से पंचायत से जुड़े लोगों को कांग्रेस ने सम्मान दिया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सरपंच, पंच, पार्षद का मानदेय बढ़ाया है। गांव का विकास होगा देश का विकास होगा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के परिकल्पना के साथ आगे बढ़ रहा है।
[ad_2]
Source link