Home Breaking News Sanjay Singh Arrest Live: गिरफ्तारी पर ED सूत्रों का बड़ा दावा- दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह को मोटी रकम दी

Sanjay Singh Arrest Live: गिरफ्तारी पर ED सूत्रों का बड़ा दावा- दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह को मोटी रकम दी

0
Sanjay Singh Arrest Live: गिरफ्तारी पर ED सूत्रों का बड़ा दावा- दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह को मोटी रकम दी

[ad_1]

10:21 AM, 05-Oct-2023

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर ED सूत्रों का बड़ा दावा

आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर ईडी सूत्रों ने बड़ा दावा किया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि सरकारी गवाह बने दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह को करोड़ों रुपये दिए थे। ईडी ने संजय सिंह औक दिनेश अरोड़ा के बीच लेन-देन साबित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संजय सिंह और दिनेश अरोड़ा के बीच लेन-देने हुआ था। 

 

10:12 AM, 05-Oct-2023

दिनेश अरोड़ा ने लाखों रुपये दिए थे: पात्रा

पात्रा ने कहा कि दिनेश अरोड़ा दिल्ली में रेस्टोरेंट चलाते हैं, संजय सिंह ने उनसे कहा था कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं और उन्हें पैसे जुटाने हैं। संजय सिंह ने दिनेश अरोड़ा को मनीष सिसोदिया से भी मिलवाया था। दिनेश अरोड़ा ने लाखों रुपये दिए थे। उन्होंने मांग की कि उत्पाद शुल्क विभाग में फंसे उनके कुछ मुद्दों को मंजूरी दे दी जाए। ईडी ने आरोप पत्र में संजय सिंह का नाम दर्ज किया। आप नेताओं ने कहा कि उनका नाम गलती से आरोप पत्र में था। ईडी ने संजय सिंह का नाम चार जगहों पर डाला था, जिसमें से एक टाइपो एरर की वजह से हटा दिया गया।

10:06 AM, 05-Oct-2023

2020 में संजय सिंह और दिनेश अरोड़ की मुलाकात हुई थी: पात्रा

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का कहना है कि 2022 में दिल्ली शराब घोटाले में सीबीआई ने केस दर्ज किया था। इस घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की गई थी, इसलिए ईडी ने भी केस दर्ज किया था।  मनीष सिसोदिया, मामले से जुड़े कुछ अधिकारी, कुछ कारोबारी जेल में हैं। गिरफ्तार किए गए कारोबारियों में से एक का नाम दिनेश अरोड़ा है। उसने कहा था कि वह सरकारी गवाह बनेगा। सरकारी गवाह बनकर उसने खुलासा किया कि 2020 में संजय सिंह की उनसे मुलाकात हुई थी। 

09:46 AM, 05-Oct-2023

यही ‘आप’ का चरित्र है: संबित पात्रा

आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तार पर गुरुवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हमला बोला। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का कहना है कि आप सांसद संजय सिंह को कल शराब घोटाला मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। खुलेआम भ्रष्टाचार करना आप का चरित्र है और जब पकड़े जाते हैं. वे इस पर राजनीति शुरू कर देते हैं। 

 

09:42 AM, 05-Oct-2023

2024 तक केंद्र सरकार बहुत सारे विपक्षी नेताओं को जेल में डालेगी: सौरभ 

AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज देश में गरीबी, बेरोज़गारी व महंगाई बढ़ रही है। अगर विपक्षी नेता लोगों की आवाज़ उठा रहे हैं तो उन्हें झूठे मुकदमे में जेल में डाला जा रहा है। 2024 तक केंद्र सरकार बहुत सारे विपक्षी नेताओं को जेल में डालेगी ताकि कोई जनता की बात न कर सके।

 

09:37 AM, 05-Oct-2023

भाजपा ने जारी किया पोस्टर

इसी बीच आज भारतीय जनता पार्टी ने एक पोस्टर जारी किया है। इसमें लिखा है- दो कैदी। 

 

09:31 AM, 05-Oct-2023

Sanjay Singh Arrest Live: गिरफ्तारी पर ED सूत्रों का बड़ा दावा- दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह को मोटी रकम दी

दिल्ली में कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के एक और बड़े नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजधानी का सियासी पारा हाई है। संजय सिंह को कल ईडी ने गिरफ्तार किया था। आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। खबर है कि संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी आज बीजेपी मुख्यालय का घेराव करेगी। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here