[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Social Media
विस्तार
युद्धग्रस्त सीरिया में बृहस्पतिवार को एक सैन्य अकादमी पर ड्रोन से बमबारी में करीब 100 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। बताया जाता है कि सैन्य समारोह से सीरिया के रक्षा मंत्री जाने के कुछ ही मिनट बाद ड्रोन बम बरसाने लगे। इसे सीरियाई सैन्य ठिकानों पर अब तक का सबसे खूनी हमला माना जा रहा है। सीरिया पिछले 12 वर्षों से गृहयुद्ध की त्रासदी से जूझ रहा है।
सीरिया के रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इस हमले में सैनिक और नागरिक दोनों मारे गए हैं। रक्षा मंत्रालय के बयान इसका जिक्र नहीं किया गया है कि इस हमले को किस समूह ने अंजाम दिया है। देश के रक्षा और विदेश मंत्रालय ने साझा बयान में कहा है कि इस हमले को पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा।
[ad_2]
Source link