Home Sports Team India: टीम इंडिया को वर्ल्ड कप से पहले मिली भगवा किट, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

Team India: टीम इंडिया को वर्ल्ड कप से पहले मिली भगवा किट, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

0
Team India: टीम इंडिया को वर्ल्ड कप से पहले मिली भगवा किट, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

[ad_1]

Team India Kit : क्रिकेट का महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup-2023) शुरू हो चुका है. भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup-2023) खेला जा रहा है जिसकी शुरुआत आज यानी 5 अक्टूबर से हुई. टीम इंडिया इस आईसीसी टूर्नामेंट में अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेलेगी. 

चेन्नई में है AUS से भिड़ंत

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप-2023 का पहला मैच जारी है. ये पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप है, जिसकी मेजबानी केवल भारत के पास है. साल 2011 में भी भारत सह-मेजबान था, जब उसने दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. भारत अपना अभियान 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से शुरू करेगी.

टीम इंडिया की नई किट

इस बीच टीम इंडिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसमें कप्तान रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड़, विराट कोहली, ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन समेत सभी खिलाड़ी भगवा रंग की किट में नजर आ रहे हैं. ये टीम इंडिया की नई ट्रेनिंग किट बताई जा रही है.

ट्रॉफी की प्रबल दावेदार

टीम इंडिया को टूर्नामेंट जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. इस बार भारतीय टीम की कमान धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास है. वहीं, टीम में विराट कोहली, स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं. उनके अलावा शुभमन गिल भी टीम में हैं. भारत के अलावा इंग्लैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया भी ट्रॉफी जीतने के मजबूत दावेदारों में शामिल हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here