[ad_1]
हाइलाइट्स
टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तानी फैंस की कमी की ओर किया इशारा
पाकिस्तानी फैंस को वीजा जारी करने में बरती जा रही ऐहतियात
सियासी कारणों से प्रभावित रहे हैं भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट रिश्ते
नई दिल्ली. वर्ल्डकप 2023 में बाबर आजम (Babar Azam) की पाकिस्तान टीम (Pakistan Cricket team) को अपने अभियान का आगाज शुक्रवार , 6 अक्टूबर को नीदरलैंड्स (Pakistan vs Netherlands) के खिलाफ करना है. नीदरलैंड्स की तुलना में पाकिस्तान की टीम को काफी मजबूत माना जा रहा और बाबर ब्रिगेड निश्चित रूप से आगाज जीत के साथ करना चाहेगी. वर्ल्डकप के ठीक पहले, सभी कप्तानों की मीटिंग के दौरान बाबर ने भारत में उनकी टीम के हुए स्वागत पर खुशी जताई, इसके साथ ही वे टूर्नामेंट में पाकिस्तानी फैंस की कमी पर अफसोस जताने से भी नहीं चूके.
बता दें, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीमें अब तक छह बार वनडे में आमने-सामने आई हैं और हर बार जीत पाक टीम को ही मिली है.
World Cup: ‘गुरु’ पर भारी ‘कैप्टन’! द्रविड़ और रोहित के नाम है खास उपलब्धि
बाबर ने कहा कि वे भारत में और अधिक संख्या में पाकिस्तान टीम के समर्थकों को देखना पसंद करते. राजनीतिक कारणों से भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट संबंध काफी प्रभावित हुए हैं. भारतीय टीम, पाकिस्तान से लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल रही हैं लेकिन एशिया कप, वनडे और टी-20 वर्ल्डकप तथा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में यह पाकिस्तान के खिलाफ खेलती है.
WC 2023: हारिस रऊफ का ऐलान, ‘सेमीफाइनल की टीमें पता नहीं लेकिन फाइनल खेलेगा पाकिस्तान’
पाकिस्तान टीम वर्ल्डकप 2023 के पहले आखिरी बार वर्ष 2016 में टी20 वर्ल्डकप खेलने भारत आई थी. वर्ल्डकप जैसे अहम टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान के क्रिकेटप्रेमियों को वीजा जारी करने में भी भारत खास सतर्कता बरत रहा है. जानकारी के अनुसार, सीमित संख्या में ही पाकिस्तानी फैंस को भारत आने के लिए वीजा जारी किए जाएंगे. कप्तानों की मीटिंग के दौरान बाबर ने इसी ओर इशारा किया.
World Cup 2023: ‘सो नहीं रहा था’, वायरल फोटो पर साउथ अफ्रीका के कैप्टन ने दी सफाई
गौरतलब है कि चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) की टीमों के बीच वर्ल्डकप में 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में मुकाबला होगा. इस मैच के दौरान एक लाख दर्शकों की क्षमता वाला नरेंद्र मोदी स्टेडियम खचाखच भरा होगा. पीसीबी की यह शिकायत रही है कि वर्ल्डकप में पाकिस्तान टीम के मैचों को देखने के लिए उसके यहां से काफी कम क्रिकेट फैंस को भारत आने का वीजा दिया जा रहा है, ऐसे में मैदान पर समर्थन के लिए उसके काफी कम फैन मौजूद रहेंगे.
वर्ल्डकप में पाकिस्तान को अपना पहला मैच 6 अक्टूबर को नीदरलैंड्स से खेलने के बाद 10 अक्टूबर को श्रीलंका (हैदराबाद), 14 अक्टूबर को भारत (अहमदाबाद), 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया (बेंगलुरू), 23 अक्टूबर को अफगानिस्तान (चेन्नई), 27 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका (चेन्नई), 31 अक्टूबर को बांग्लादेश (कोलकाता), 4 नवंबर को न्यूजीलैंड (बेंगलुरू) और 11 नवंबर को इंग्लैंड (कोलकाता) का सामना करना है.वर्ल्डकप के सेमीफाइनल मुकाबले 15 और 16 नवंबर को होंगे जबकि फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा.
.
Tags: Babar Azam, Pakistan cricket team, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 5, 2023, 12:39 IST
[ad_2]
Source link