Home World पेंटागन ने चीन को बताया ‘चुनौती’, भारत के साथ-रक्षा साझेदारी पर कही यह बड़ी बात

पेंटागन ने चीन को बताया ‘चुनौती’, भारत के साथ-रक्षा साझेदारी पर कही यह बड़ी बात

0
पेंटागन ने चीन को बताया ‘चुनौती’, भारत के साथ-रक्षा साझेदारी पर कही यह बड़ी बात

[ad_1]

World News in Hindi: अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका भारत के साथ मजबूत रक्षा साझेदारी बनाए रखने का प्रयास जारी रखेगा.  पेंटागन के प्रेस सचिव पैट रेडेर ने कहा, ‘हम रक्षा स्तर पर भारत के साथ संबंधों की काफी सराहना करते हैं. अमेरिका भारत के साथ मजबूत रक्षा साझेदारी बनाए रखने का प्रयास जारी रखेगा और मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जिसे आप आगे बढ़ता देखेंगे.’

भारत और अमेरिका के बीच 1997 में रक्षा व्यापार लगभग नगण्य था लेकिन आज यह 20 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का है. एक प्रश्न के उत्तर में रेडेर ने कहा कि चीन रक्षा मंत्रालय के लिए ‘लगातार चुनौती’ बना हुआ है.

‘कई वर्षों से शांति और व्यवस्था बनी हुई है’
रेडेर ने कहा, ‘जब किसी देश की संप्रभुता के संरक्षण तथा अंतरराष्ट्रीय नियम आधारित व्यवस्था की बात आती है तो हम भारत तथा हिंद प्रशांत क्षेत्र के अन्य देशों के साथ अमेरिका की साझेदारी की सराहना करते हैं. इन्ही व्यवस्थाओं के कारण ही कई वर्षों से शांति और स्थिरता बनी हुई है.’

इससे पहले जॉर्जिया से सांसद जोन ओसॉफ ने भारत और अमेरिका के बीच संबंध और मजबूत बनाने के लिए काम करने का संकल्प लिया. ओसॉफ ने ‘नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन अमेरिकन’ (एनएफआईए) द्वारा भारत-अमेरिका मित्रता का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘मैं अमेरिका और भारत के बीच आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंधों, अनुसंधान, सहयोग और सुरक्षा समन्वय बढ़ाने के लिए काम करना जारी रखूंगा.’

‘भारतीय अमेरिकी समुदाय कितना महत्वपूर्ण है’
डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद ओसॉफ को भारत-अमेरिका संबंधों में उनकी भूमिका के लिए एनएफआईए ने सम्मानित किया. उन्होंने यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) में आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘मैं जानता हूं कि भारतीय अमेरिकी समुदाय और जॉर्जिया में भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए अमेरिका-भारत संबंध कितने महत्वपूर्ण हैं.’

अमेरिकी सांसद ने कहा, ‘मुझे पिछले साल भारत में एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और अमेरिकी सीनेट में यहां कई नेताओं की मेजबानी की जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र आए थे और उन्होंने कांग्रेस में भाषण दिया था. तब जॉर्जिया से बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी नेता उनका भाषण सुनने यहां आए थे.’

एनएफआईए के अध्यक्ष राज राजदान ने कहा कि यह कार्यक्रम समुदाय के लिए एक साथ आने और गंभीर चर्चा में भाग लेने का एक अवसर है.

(इनपुट – भाषा)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here