Home Sports Alert: शुभमन गिल की तरह आपको भी हो सकता है डेंगू, अभी से रखिए इन बातों का ख्याल

Alert: शुभमन गिल की तरह आपको भी हो सकता है डेंगू, अभी से रखिए इन बातों का ख्याल

0
Alert: शुभमन गिल की तरह आपको भी हो सकता है डेंगू, अभी से रखिए इन बातों का ख्याल

[ad_1]

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊःभारतीय क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज शुभमन गिल को डेंगू हो गया है. ऐसे में वर्ल्ड कप के बीच भारतीय क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है. कहीं आप भी इस क्रिकेटर की तरह डेंगू का शिकार ना हो जाएं, कहीं आपके परिवार को भी भारतीय क्रिकेट टीम की तरह तगड़ा झटका ना लगे इसके लिए जरूरी है कि आप डेंगू से बचाव करें.

लखनऊ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल लोकबंधु के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि डेंगू होने का सबसे ज्यादा खतरा सुबह के वक्त होता है क्योंकि डेंगू का मच्छर ‘एडीज’ सुबह ज्यादा एक्टिव होता है. सुबह के वक्त ही यह मच्छर काटता है. उन्होंने बताया कि ऐसे में सुबह के वक्त सबसे ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है. सुबह अपने घर के आसपास कहीं पर भी मच्छर दिखे तो वहां न जाएं.

दवा का छिड़काव जरूरी
सुबह के वक्त फुल आस्तीन के कपड़े पहनें ताकि पूरा शरीर ढाका रहे. साथ ही अगर आपके घर के आसपास पानी जमा है और उसमें मच्छर हैं, तो वहां दवा का छिड़काव करके मच्छरों की ब्रीडिंग होने से रुकें. अक्टूबर का महीना चल रहा है ऐसे में अब कूलर में पानी ना भरें, यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.

ऐसेरखें अपने और अपने परिवार का ध्यान

डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने कुछ सलाह दी है, जिसे अपनाकर आप अपने साथ ही अपने परिवार का ध्यान रख सकते हैं.

  • -आस-पास पानी जमा ना होने दें
  • -पानी से भरे हुए बर्तन और टंकियों को ढंक कर रखें
  • -हर सप्ताह कूलर के पानी को खाली करके साफ कपड़े से सूखा दें
  • -पूरी बांह के कपड़े पहनें
  • -बच्चों को स्कूल फुल कपड़ों में ही भेजें
  • -मच्छर रोधी क्रीम लगाएं
  • -मच्छरदानी का इस्तेमाल करें
  • -बुखार होने पर खुद से दवा न करें डॉक्टर को दिखाएं
  • – प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए नारियल पानी ज्यादा ना पिएं

Tags: Cricket, Dengue, Local18

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here