Home Sports PAK vs NZ: पाकिस्तान ने पहले मैच में नीदरलैंड्स को बुरी तरह हराया, रिजवान-शकील ने ठोकी फिफ्टी, रऊफ भी चमके

PAK vs NZ: पाकिस्तान ने पहले मैच में नीदरलैंड्स को बुरी तरह हराया, रिजवान-शकील ने ठोकी फिफ्टी, रऊफ भी चमके

0
PAK vs NZ: पाकिस्तान ने पहले मैच में नीदरलैंड्स को बुरी तरह हराया, रिजवान-शकील ने ठोकी फिफ्टी, रऊफ भी चमके

[ad_1]

नई दिल्ली. पाकिस्तान की टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का आगाज शानदार जीत के साथ किया है.  नीदरलैंड्स को पहले मुकाबले में 81 रनों से हराया. पाकिस्तान के लिए इस मैच में मोहम्मद रिजवान और सउद शकील ने शानदार पारी खेली. वहीं गेंदबाजी करते हुए हारिस रऊफ ने 3 विकेट चटकाए. 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की टीम 205 रन पर ही ऑल आउट हो गई. पाकिस्तान ने जीत के साथ दो प्वाइंट्स दर्ज कर लिए हैं.

नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जो उनपर ही भारी पड़ गया. पाकिस्तान की ओर से पहले फखर जमां और इमाम उल हक बल्लेबाजी करने उतरे. लेकिन दोनों ही बल्लेबाज फ्लॉप रहे. फखर जमां 15 गेंदों में 12 और इमाम 19 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए. तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे बाबर आजम नीदरलैंड्स के खिलाफ सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान उन्होंने 18 गेंदों का सामना किया. मोहम्मद रिजवान की 68 और सऊद शकील की 68 रनों की पारी के दम पर पाकिस्तान की टीम 286 रन बनाने में कामयाब हुई. मोहम्मद नवाज और शादाब खान ने भी क्रमश: 39 और 32 रन बनाए.

287 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की टीम 205 रन पर ही ऑल आउट हो गई. नीदरलैंड्स के लिए ओपनिंग करते हुए विक्रमजीत सिंह ने 56 रन बनाए. वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन शादाब खान की गेंद पर वह फखर जमां को कैच थमा बैठे. इसके अलावा मैक्स ओ डाउड 5 रन बनाकर आउट हो गए. तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे कॉलिन ऐकर मैन ने सिर्फ 17 रन बनाए. बैस डी लीडे ने भी अच्छी बैटिंग की. लेकिन वह मैच नहीं जिता सके. पाकिस्तान के हारिस रउफ ने 3 विकेट झटके. इसके अलावा शादाब खान को 1, हसन अली को 2 और इफ्ताकार अहमद को 1, मोहम्मद नवाज को 1 और शाहीन अफरीदी को भी एक विकेट मिला.

बैस डी लीडे ने लिए चार विकेट 

नीदरलैंड्स के बेहतरीन ऑलराउंडर बैस डी लीडे ने पाकिस्तान के खिलाफ कुल 4 विकेट झटके. बैस ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे मोहम्मद रिजवान को 68 रन पर बोल्ड कर दिया. इसके बाद उन्होंने इफ्तिकार अहमद को 9 रन पर कैच आउट कराया. दिग्गज ऑलराउंडर शादाब खान और हसन अली भी बैस डी लीडे का शिकार हुए. हालांकि, बैस डी लीडे का प्रदर्शन उनकी टीम के लिए काम नहीं आ सका.

Tags: Babar Azam, Mohammad Rizwan, Netherlands, Pakistan cricket team, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here