Home Sports World cup 2023: कोच द्रविड़ ने दिया शुभमन गिल पर अपडेट, पहले वर्ल्ड कप मैच में खेलेंगे या नहीं, डेंगू होने की आई खबर

World cup 2023: कोच द्रविड़ ने दिया शुभमन गिल पर अपडेट, पहले वर्ल्ड कप मैच में खेलेंगे या नहीं, डेंगू होने की आई खबर

0
World cup 2023: कोच द्रविड़ ने दिया शुभमन गिल पर अपडेट, पहले वर्ल्ड कप मैच में खेलेंगे या नहीं, डेंगू होने की आई खबर

[ad_1]

चेन्नई. आईसीसी वनडे विश्व कप के पहले मुकाबले से पहले भारतीय टीम की चिंता बढ़ गई है. फॉर्म में चल रहे युवा ओपनर शुभमन गिल को डेंगू होने का संदेह है और उनका रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच में खेलना संदिग्ध है. गिल अगर इस मुकाबले से बाहर होते हैं तो इशान किशन को पारी का आगाज करने का मौका मिल सकता है.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने हालांकि अब तक उनकी बीमारी की प्रकृति की पुष्टि नहीं की है, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भी 36 घंटे तक इंतजार करेंगे. द्रविड़ ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा ,‘‘वह बेहतर महसूस कर रहे हैं. मेडिकल टीम उस पर नजर रखे हुए है और वह बेहतर महसूस कर रहा है. वह तकनीकी रूप से पहले मैच से बाहर नहीं है. मेडिकल टीम उस पर नजर रखे हुए है और हम कल फैसला लेंगे.’’

इससे पहले बीसीसीआई ने मेडिकल अपडेट में कहा, ‘‘वह बीमार है, मेडिकल टीम उन पर नजर रखे हुए है. हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही बेहतर हो जाएगा. हमें मेडिकल टीम के अपडेट के लिए इंतजार करना पड़ेगा.’’

पिछले कुछ समय में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज गिल को कथित तौर पर तेज बुखार है और शुक्रवार को उनका डेंगू का परीक्षण होगा जिसके बाद उनके खेलने को लेकर अंतिम फैसला किया जाएगा.

बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘चेन्नई आने के बाद से शुभमन को तेज बुखार है. उसके परीक्षण हुए हैं. शुक्रवार को और परीक्षण होंगे और फिर पहले मैच में उनके खेलने को लेकर फैसला किया जाएगा.’’

पता चला है कि गिल का डेंगू के लिए फिर परीक्षण किया गया है और अगर इसकी पुष्टि होती है तो वह कुछ मैचों के लिए बाहर हो सकते हैं. डेंगू से उबरकर मैच फिट होने में सामान्य तौर पर सात से 10 दिन का समय लगता है. अगर प्लेटलेट में अधिक गिरावट आती है तो उबरने में अधिक समय लग सकता है.

Tags: India vs Australia, Rahul Dravid, Shubman gill, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here