[ad_1]

Election Strategy
– फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar
विस्तार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 1.0 बहुत सफल रही थी। कहा जाता है कि कर्नाटक में कांग्रेस को मिली शानदार जीत के पीछे इस राज्य के नेताओं की कठिन मेहनत के साथ-साथ इस यात्रा ने भी अहम भूमिका निभाई थी। अब उस यात्रा से निकले सकारात्मक परिणामों के सहारे लोकसभा की 125 सीटों पर भाजपा को रोकने का प्लान तैयार किया गया है। विपक्ष को उम्मीद है कि यदि वह भाजपा को उसकी वर्तमान सीट क्षमता में 100 सीटों की कमी कर सके, तो केंद्र में सरकार बनाने की संभावनाएं बन सकती हैं।
क्या है योजना
दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा 1.0 को पूरी तरह गैर राजनीतिक रखा गया था। कांग्रेस ने इस यात्रा का नेतृत्व अवश्य किया था, लेकिन इसे किसी दल विशेष की यात्रा के तौर पर प्रचारित नहीं किया गया था। इसी का परिणाम हुआ कि इस यात्रा को डीएमके और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) जैसे दलों का साथ मिला।
लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि इस यात्रा की सफलता में सबसे बड़ा हाथ उन लोगों का था, जो किसी दल विशेष से नहीं जुड़े थे। विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े ये लोग अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी हैं और लोगों के बीच बेहतर पकड़ रखते हैं। एक अर्थ में लोग उनकी बातों को राजनेताओं से ज्यादा भरोसे के साथ सुनते और मानते हैं। अब इन्हीं लोगों को साथ लेकर देश की 125 अलग-अलग लोकसभाओं में लोगों को केंद्र सरकार की ‘कार्यशैली’ से अवगत कराकर उन्हें विपक्षी दलों के साझा उम्मीदवार को वोट देने के लिए कहा जाएगा।
[ad_2]
Source link