Home Breaking News प्लास्टिक सर्जरी ने ली एक्ट्रेस जैकलिन कैरीरी की जान, 48 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

प्लास्टिक सर्जरी ने ली एक्ट्रेस जैकलिन कैरीरी की जान, 48 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

0
प्लास्टिक सर्जरी ने ली एक्ट्रेस जैकलिन कैरीरी की जान, 48 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

[ad_1]

Jacqueline carrieri dies complications due to cosmetic surgery at the age of 48

जैकलीन कैरीरी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


सुंदर दिखना भला कौन नहीं चाहता। खासकर फिल्मी दुनिया में तो सुंदर दिखना ही सबसे बड़ी शर्त होती है। कई स्टार्स ग्लैमरस और खूबसूरत दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेते हैं। इन सबके बीच हॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कॉस्मेटिक सर्जरी के कारण अर्जेंटीना की पूर्व ब्यूटी क्वीन और एक्ट्रेस जैकलीन कैरीरी का 48 साल की उम्र में निधन हो गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जेंटीना की जानी-मानी अभिनेत्री जैकलिन कैरीरी का निधन हो गया है। जैकलीन मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया का चर्चित चेहरा थीं। मगर खूबसूरत दिखने के चक्कर में महज 48 साल की उम्र में वह इस दुनिया को अलविदा कह गईं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 48 साल की उम्र में जैकलिन कैरीरी का कॉस्मेटिक सर्जरी के कारण कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके अचानक निधन का कारण कॉस्मेटिक सर्जरी प्रक्रिया के दौरान रक्त के थक्के बनना बताया जा रहा है। जैकलीन के निधन के आखिरी पल में उनके बच्चे क्लो और जूलियन अपनी मां के पास थे। जैकलीन के निधन से उनका परिवार टूट गया है। उनके चाहने वालों को भी गहरा झटका लगा है। 

यह भी पढ़ें: ‘अगर अभिनेता गायकों के लिए लड़ते तो मैं अभी भी शाहरुख के लिए गा रहा होता’, क्यों बोले सोनू निगम?

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here