[ad_1]
हाइलाइट्स
श्रीलंका के खिलाफ साउथ अफ्रीकी बैटर्स ने कई रिकॉर्ड किए ध्वस्त
वनडे विश्व कप 2024 के चौथे मैच में बना सबसे बड़ा स्कोर
नई दिल्ली. वनडे वर्ल्ड कप 2023 के चौथे मैच में साउथ अफ्रीकी बैटर्स ने रिकॉर्ड की बौछार कर दी. श्रीलंका (SA vs SL) के खिलाफ मुकाबले में प्रोटियाज टीम ने वनडे विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की ओर से 3 बल्लेबाजों ने शतक जड़े. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के फिरोजशाह कोटला मैदान पर श्रीलंकाई गेंदबाज मुंह छुपाते नजर आए. अपना आखिरी वनडे विश्व कप खेल रहे अनुभवी विकेटकीपर बैटर क्विंटन डिकॉक (Quinton de kock) सहित रासी वान डर डुसन (Rassie Van Der Dussen) और एडेन मार्करम (Aiden Markaram) ने शतक जड़े.
ओपनिंग में उतरे क्विंटन डिकॉक ने 84 गेंदों पर 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेली वहीं डुसन 110 गेंदों पर 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 108 रन बनाए. मार्करम ने 54 गेंदों पर 106 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. एडन मार्करम के विश्व कप के सबसे तेज शतक के दम पर साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट पर 428 रन बनाए जो वनडे विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है.
भारत का एशियन गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन, 107 मेडल के साथ खत्म हुआ सफर, आखिरी दिन ‘गोल्डन सिक्सर’
ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड टूटा
इससे पहले वनडे विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर ऑस्ट्रेलिया के नाम था. जिसने 2015 विश्व कप में पर्थ में अफगानिस्तान के खिलाफ 6 विकेट पर 417 रन बनाए थे. लेकिन अब ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम हो गया है. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय टीम है जिसने 2007 पोर्ट ऑफ स्पेन में बरमूडा के खिलाफ 5 विकेट पर 413 रन बनाए थे.
वनडे वर्ल्ड कप में तीसरी बार साउथ अफ्रीका ने पार किया 400 का आंकड़ा
वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा 400 प्लस स्कोर करने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम है जिसने अभी तक 3 बार ऐसा किया है जबकि भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एक एक बार विश्व कप कप में 400 का आंकड़ा पार किया है. मथीसा पथिराना वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाजों ने दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. पथिराना ने 95 रन खर्च किए जबकि इससे पहले 1987 वर्ल्ड कप में अशंथा डे मेल 91 रन लुटा चुके हैं. जो वनडे वर्ल्ड कप में विश्व कीर्तिमान है.
.
Tags: Aiden Markram, ODI World Cup, Quinton de Kock, Rassie van der Dussen, SA vs SL, South Africa vs Sri Lanka
FIRST PUBLISHED : October 7, 2023, 19:12 IST
[ad_2]
Source link