Home Breaking News सेना का बयान: ‘सिक्किम सेक्टर में LAC पर परिचालन स्थिति स्थिर; बाढ़ का हमारी तैयारियों पर कोई असर नहीं’

सेना का बयान: ‘सिक्किम सेक्टर में LAC पर परिचालन स्थिति स्थिर; बाढ़ का हमारी तैयारियों पर कोई असर नहीं’

0
सेना का बयान: ‘सिक्किम सेक्टर में LAC पर परिचालन स्थिति स्थिर; बाढ़ का हमारी तैयारियों पर कोई असर नहीं’

[ad_1]

Operational situation along LAC in Sikkim sector continues to be stable: Army on flash floods in Sikkim

सिक्किम।
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


उत्तरी सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़ के बाद वहां के हाल बेहाल हैं। मृतकों की संख्या 30 हो गई है। वहीं, कई लोग अभी भी लापता है और लोगों का रेस्क्यू लगातार जारी है। इस बीच, भारतीय सेना ने सिक्किम सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अपनी स्थिति के बारे में अहम जानकारी दी है। भारतीय सेना ने कहा कि बाढ़ के बावजूद वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर परिचालन स्थिति स्थिर बनी हुई है। 

सेना के अधिकारियों ने कहा कि सिक्किम के भीतरी इलाकों में अचानक आई बाढ़ से सिक्किम सेक्टर में एलएसी पर परिचालन तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सीमा प्रबंधन के लिए उच्च स्तर की तैयारी बनाए हुए हैं। सैन्य अधिकारियों ने यह भी बताया कि प्रभावित इलाकों में सेना और अन्य एजेंसियों ने खोज,बचाव अभियान भी जारी रखा है। इसके साथ ही सेना संचार और अन्य बुनियादी ढांचे को पुनर्जीवित करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। 

सिक्किम में फंसे मेघालय के 26 विद्यार्थी शिलांग पहुंचे

इस बीच, मेघालय के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने शनिवार शाम को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में जानकारी दी कि सिक्किम में फंसे मेघालय के 26 विद्यार्थी सुरक्षित शिलांग पहुंच गए हैं। उन्होंने एक्स पर विद्यार्थियों की फोटो साझा करते हुए लिखा, सिक्किम में पढ़ रहे मेघालय के 26 छात्रों को आज शाम सुरक्षित शिलांग पहुंचते देखकर खुशी हुई। अधिकारियों ने अच्छा काम किया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here