[ad_1]
Hamas Attack On Israel: इजरायल और हमास इस वक्त युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं. ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि हमास ने इजरायल पर 5000 से ज्यादा रॉकेट दाग दिए हैं. इस वजह से जंग का सायरन बज गया है. इसके बदले में इजरायल ने हमास को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है. खबर है कि गाजा से इजरायल में आतंकी भी घुसे हैं. इजरायल की डिफेंस फोर्सेज ने कहा कि कट्टरपंथियों ने इजरायल में घुसपैठ की. हमास की तरफ से रॉकेट दागे गए हैं. इस बीच, इजरायल ने इलाके के निवासियों को घर में रहने की अपील की है. इजरायल ने हमास पर रॉकेट फायरिंग के आरोप भी लगाए हैं. इजरायल के विदेश मंत्रालय ने गाजा पट्टी के लोगों को घर में रहने की अपील की है.
.
[ad_2]
Source link