Home World Gaza Updates: आतंकी हमास के ठिकानों पर काल बनकर टूटा इजरायल, फिलिस्तीनी मंत्री का दावा- हमारे 198 लोगों की मौत, 1690 घायल

Gaza Updates: आतंकी हमास के ठिकानों पर काल बनकर टूटा इजरायल, फिलिस्तीनी मंत्री का दावा- हमारे 198 लोगों की मौत, 1690 घायल

0
Gaza Updates: आतंकी हमास के ठिकानों पर काल बनकर टूटा इजरायल, फिलिस्तीनी मंत्री का दावा- हमारे 198 लोगों की मौत, 1690 घायल

[ad_1]

Palestinian Minister claims hundreds killed in Israeli retaliation: इजरायल पर हुआ हमला लोगों को अमेरिका पर हुए आतंकवादी हमले 9/11 की याद दिला गया. मिडिल ईस्ट के कुछ विश्लेषकों का कहना है कि हमास ने इजराइल को इससे पहले इतना बड़ा दर्द कभी नहीं दिया था. अपने ऊपर हुए इस हमले के बाद इजरायल की सेना फिलिस्तीन, गाजा और आसपास के इलाकों में मौजूद आतंकवादियों पर काल बनकर टूट रही है. फिलिस्तीन में कोहराम मच गया है. फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्री का दावा है कि इजरायल की जवाबी कार्यवाही में गाजा में उसके करीब 200 लोग मारे गए और करीब 2000 लोग घायल हुए हैं.

22 जगहों पर लड़ाई जारी

रूसी मीडिया एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक फिलिस्तीन के साथ तनातनी के कारण इजराइल में हताहतों की संख्या बढ़कर 779 हो गई है. वहीं इजरायली आर्मी का कहना है कि अभी 20 से अधिक मोर्चों पर लड़ाई अब भी जारी है. इजराइल सुरक्षा बलों के शीर्ष प्रवक्ता, रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने पुष्टि की है कि हमास आतंकवादी समूह ने इज़राइलियों को गाजा पट्टी में बंधक बना लिया है.

पत्रकारों से बातचीत में हगारी ने कहा, ‘लड़ाई में इजरायली सैनिक भी मारे गए हैं. बंधकों या मारे गए सैनिकों की संख्या पर कोई संख्या नहीं दी गई है. हगारी का कहना है कि दक्षिणी इज़राइल में अभी भी 22 स्थानों पर लड़ाई चल रही है, जिसमें बेरी और ओफ़ाकिम में बंधकों को छुड़ाना हमारा मकसद है.

गाजा का घेराव

उनका कहना है कि इजरायली सैनिक गाजा सीमा पर सभी कस्बों तक पहुंच गए हैं और वहां मौजूद हर एक शख्स को स्कैन करने का काम कर रहे हैं. हगारी का कहना है कि गाजा सीमा पर चार डिवीजनों को तैनात किया जा रहा है, जो पहले से ही वहां मौजूद 31 बटालियनों में शामिल हो रहे हैं. इजरायल का कहना है कि हमास को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा. हमास ने जो युद्ध छेड़ा है, उसकी उसे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here