Home Sports IND vs AUS: चेन्नई में इस भारतीय का जमकर चलता है बल्ला, औसत के मामले में रोहित-कोहली भी नहीं आस-पास

IND vs AUS: चेन्नई में इस भारतीय का जमकर चलता है बल्ला, औसत के मामले में रोहित-कोहली भी नहीं आस-पास

0
IND vs AUS: चेन्नई में इस भारतीय का जमकर चलता है बल्ला, औसत के मामले में रोहित-कोहली भी नहीं आस-पास

[ad_1]

IND vs AUS: भारत की मेजबानी में चल रहे विश्व कप 2023 में रविवार(8 अक्टूबर) का दिन बेहद ही खास रहने वाला है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस दिन मुकाबला होना है दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट का पहला मैच होगा. यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच में टीम इंडिया का एक बल्लेबाज आग उगल सकता है. इस बल्लेबाज का रिकॉर्ड चेन्नई में रोहित शर्मा और विराट कोहली से भी बेहतर है.      

भारत-ऑस्ट्रेलया के बीच होगी जंग  

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में एक और ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से खेलेगी. वहीं, वनडे वर्ल्ड कप की अब तक सबसे सफल टीम रही. ऑस्ट्रेलिया इस लीड को बढाकर 6 करना चाहेगी चेन्नई में होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में टीम इंडिया का बल्लेबाज आग उगलता नजर आ सकता है. इस पिच पर रोहित शर्मा और विराट कोहली भी औसत के मामले में इस बल्लेबाज से पीछे रहे हैं.

आग उगलेगा ये बल्लेबाज!

चेन्नई के मैदान पर टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का वनडे फॉर्मेट में दबदबा रहा है. उनका इस मैदान पर विराट कोहली और रोहित शर्मा से भी बेहतरीन औसत रहा है. श्रेयस का इस मैदान पर 70 का औसत है. उनके बाद इस लिस्ट लिस्ट में टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हैं, जिनका औसत 61.50 है. इन दोनों के बाद टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज 50 की औसत से ऊपर नहीं है. श्रेयस अय्यर का इस मैदान पर अब तक जैसा औसत रहा है. उस हिसाब से वर्ल्ड कप मुकाबले में वह बल्ले से आग उगलते नजर आ सकते हैं. 

विराट-रोहित का ये है औसत  

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 42.12 की औसत के साथ तीसरे नंबर पर हैं. वहीं, इसके बाद युवा ओपनर शुभमन गिल हैं जो 37 की औसत के साथ चौथे पायदान पर हैं. कप्तान रोहित शर्मा का चेपॉक में वनडे औसत 23.33 का रहा है. बता दें कि शुभमन गिल फिलहाल डेंगू की चपेट में आ चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उनका खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. हालांकि, टीम कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि अगर वह अंतिम समय तक भी फिट रहे तो उन्हें प्लेइंग-11 में जगह दी जाएगी. 

वनडे में भारत-ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक वनडे फॉर्मेट में कुल 149 मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें भारत ने 56 और ऑस्ट्रेलिया 89 मैच जीते हैं जबकि 10 मैचों का नतीजा नहीं निकला है. लेकिन अगर भारतीय टीम की अपनी धरती पर मुकाबलों के आंकड़े देखे जाएं तो रिकॉर्ड बेहतर है. भारत ने ऑस्टेलिया के खिलाफ घर में 70 वनडे खेले हैं, जिसमें से 32 जीते और 33 हारे हैं जबकि 5 मैच का नतीजा नहीं निकला है. वर्ल्ड कप में हेड तो हेड मुकाबलों के आंकड़े देखें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है 12 मैचों में से भारत ने सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज की है जबकि कंगारुओं के नाम 8 मुकाबले रहे हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here