[ad_1]
Haman Rocket Attack On Israel: गाजा पट्टी (Gaza Patti) से इजरायल (Israel) पर रॉकेट से ‘प्रहार’ हुआ है. एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं, एक के बाद एक 5 हजार रॉकेट दागे गए. बमों की आवाज से रिहायशी इलाके गूंज उठे. इजरायल पर आसमान से मौत बरसने लगी. रिहायशी इलाके बमबारी के बाद लगी आग से ‘लाल’ नजर आ रहे हैं. इस हमले के पीछे और कोई नहीं फिलिस्तान (Palestine) का चरममंथी संगठन हमास है. हमास (Hamas) ने इस हमले को एक महान क्रांति का दिन बताया है. इतना ही नहीं हमास ने इस अटैक को ‘ऑपरेशन अल अक्सा फ्लड’ नाम दिया है.
हमास ने आसमान से बरसाई आग
जहां एक तरफ हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल के शहरों में आग बरसाई तो वहीं दूसरी तरफ उसके लड़ाके गाजा पट्टी से इजरायल में घुस गए. शहरों में घुसते ही हमास के लड़ाकों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी. हमास के इस अटैक से इजरायल के शहर रॉकेट के हमले और गोलियों की आवाज से गूंजने लगे. अलजजीरा के मुताबिक, कई रॉकेट 2 शहरों अश्कलोन और तेल अवीव में फायर किए गए हैं. ये रॉकेट रिहायशी इलाके में गिरे हैं.
इजरायली सेना और घुसपैठियों के बीच मुठभेड़
इजरायल ने इसे आतंकी हमला बताया है. इजरायली सेना और घुसपैठियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इजराइल की सेना का कहना है कि वो जंग के लिए तैयार है. हमास को इस हमले की भारी कीमत चुकानी होगी. इजरायल के शहर में हुए इन हमलों में एक महिला की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताया जा रहे हैं. हालांकि मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है.
— Zee News (@ZeeNews) October 7, 2023
इजरायल और हमास के बीच विवाद क्यों?
आपका बताते हैं कि आखिर इजरायल पर हमास क्यों हमला कर रहा है? दरअसल इसके पीछे इजराइल और फिलिस्तीन के बीच विवाद वजह है. मिडिल ईस्ट के इस इलाके में ये संघर्ष कम से कम 75 साल से चला आ रहा है. यहां वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी और गोलन हाइट्स जैसे इलाकों पर विवाद है. फिलिस्तीन इन इलाकों समेत पूर्वी यरुशलम पर दावा जताता है. वहीं, इजराइल येरुशलम से अपना दावा छोड़ने को राजी नहीं है.
जान लें कि गाजा पट्टी पर फिलहाल हमास का कब्जा है. सितंबर 2005 में इजराइल ने गाजा पट्टी से अपनी सेना वापस बुला ली थी. 2007 में इजराइल ने इस इलाके पर कई प्रतिबंध लगा दिए. फिलिस्तीन की मांग है कि कि वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में स्वतंत्र फिलिस्तीन राष्ट्र की स्थापना हो, जो इजरायल को मंजूर नहीं है. इजरायल झुकने को तैयार नहीं है और फिलिस्तान अपनी जिद पर अड़ा है. ये टकराव ही दोनों देशों की दुश्मनी का कारण है. हमास के इस हमले ने इजरायल के खिलाफ एक बड़े युद्ध की बिगुल फूंक दिया है. अब देखना होगा की बदला लेने के लिए मशहूर इजरायल क्या धमाका करेगा.
.
[ad_2]
Source link