[ad_1]
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है. दूसरा मैच पाकिस्तान और नीदरलैंंड्स के बीच खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान की टीम 286 रन बना सकी. इसके बावजूद उन्होंने 81 रन से यह मैच जीत लिया. पाकिस्तान की तरफ से सिर्फ मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील का बल्ला चला. टॉप ऑर्डर के तीनों बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे. पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में नीदरलैंड्स के एक गेंदबाज ने गजब का कारनामा किया. उन्होंने पाकिस्तान के कुल 4 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा. 20 साल पहले उनके पिता ने यह कारनामा भारत के खिलाफ किया था.
दरअसल, हम बात कर रहे नीदरलैंड्स के बेहतरीन गेंदबाज बैस डी लीडे के बारे में. जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कुल 4 विकेट झटके. बैस ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे मोहम्मद रिजवान को 68 रन पर बोल्ड कर दिया. इसके बाद उन्होंने इफ्तिकार अहमद को 9 रन पर कैच आउट कराया. दिग्गज ऑलराउंडर शादाब खान और हसन अली भी बैस डी लीडे का शिकार हुए. बैस डी लीडे के पिता टिम डी लीडे ने साल 2003 में यह कारनामा किया था.
पिता ने सचिन द्रविड़ को किया था चलता
बैस डी लीडे के पिता टिम डी लीडे ने साल 2003 में भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप का पहला मैच खेलते हुए कुल 4 विकेट झटके थे. लीडे ने भारत के खिलाफ उस मैच में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, हरभजन सिंह और तेज गेंदबाज जहीर खान का विकेट लिया था. टिम का प्रदर्शन इस मैच में भले ही कमाल का था,. लेकिन टीम इंडिया ने इस मैच को 68 रनों से जीत लिया था. लीडे को मैच के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया था.
बैस डी लीडे का करियर
बैस डी लीडे ने अब तक कुल 31 वनडे और 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान बैस ने क्रमश: 28 और 27 विकेट्स लिए हैं. वनडे में 5 विकेट लेने का कारनामा उन्होंने एक बार किया है. बैस का प्रदर्शन अगर वर्ल्ड कप में इसी तरह रहा तो नीदरलैंड्स की टीम टूर्नामेंट में काफी आगे जा सकती है. बता दें कि नीदरलैंड्स वर्ल्ड कप के इतिहस में कभी भी चैंपियन नहीं बन सका है.
.
Tags: Netherland, Pakistan cricket team, Rahul Dravid, Sachin tendulkar, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 7, 2023, 06:44 IST
[ad_2]
Source link