[ad_1]
हाइलाइट्स
अफ्रीका बैटर ने SL के खिलाफ जड़ा शतक
WC में सबसे तेज सेंचुरी बनाने वाले खिलाड़ी बने
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत हो चुकी है. चौथा मुकाबला साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में साउथ अफ्रीकन टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी की है. अफ्रीका के कुल 3 बल्लेबाजों ने सेंचुरी लगाई. पहले क्विंटन डी कॉक फिर हेनरिक क्लासेन और अंत में एडेन मार्कराम ने ताबड़तोड़ शतक लगाया. एडेन मार्कराम का शतक सबसे खास रहा. दरअसल, वह वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंंने 49 गेंदों में सेंचुरी पूरी की.
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जो अब उनपर ही भारी पड़ता दिखाई दे रहा है. क्विंटन डी कॉक ने कुल 100 रनों की पारी खेली. रासी वैन डेर डुसेन ने 108 रन बनाए. इसके अलावा एडेन मार्कराम ने 54 गेंदों में 106 रन बनाए. मार्कराम ने यह शतक जड़कर वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन के नाम था. जिन्होंने साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में सबसे तेज शतक जड़ा था.

इस फेहरिस्त में तीसरे नंबर के खिलाड़ी की बात करें तो लिस्ट में ग्लैन मैक्सवेल का नाम आता है. मैक्सवेल ने साल 2015 के विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 51 गेंदों में शतक लगाया था. चौथे नंबर पर विश्व के सबसे खूंखार बल्लेबाजों में से एक एबी डिविलियर्स ने भी 2015 के विश्व कप में 52 गेंदों में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी. 57 गेंदों में शतक जड़ने का कारनामा इयोन मोर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ साल 2019 के विश्व कप में किया था. इंग्लैंड की टीम 2019 में चैंपियन भी बनी थी.
.
Tags: Aiden Markram, South africa, Srilanka, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 7, 2023, 18:16 IST
[ad_2]
Source link