[ad_1]
नई दिल्ली. विश्व कप 2023 के चौथे मुकाबले में आज श्रीलंका के खिलाफ साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का जलवा देखने को मिला. डी कॉक ने मैच में 84 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली. यह उनके करियर का 18वां शतक है. इसके साथ ही डी कॉक ने एक खास क्लब में अपनी जगह पक्की कर ली है. वो सबसे तेज 18 वनडे शतक बनाने वालों की सूची में टॉप-5 में आ गए हैं. इस मामले में उन्होंने एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है.
क्विंटन डी कॉक ने अपना 18वां शतक 146वें वनडे मैच में पूरा किया और वो इतने शतक लगाने के मामले में टॉप-5 की सूची में पांचवें स्थान पर हैं. 159 मैचों में इतने शतक लगाने वाले डिविलियर्स अब छठे स्थान पर खिसक गए हैं. इस सूची में पहले स्थान पर पाकिस्तान की टीम के कप्तान बाबर आजम हैं, जिन्होंने 97 मैचों में यह कीर्तिमान बनाया था.
यह भी पढ़ें:- चीन में लहराया तिरंगा…महिलाओं के बाद पुरुष क्रिकेट टीम ने भी जीता गोल्ड, ऐसे खत्म की पाकिस्तान की बादशाहत
किस स्थान पर हैं विराट कोहली?
क्विंटन डी कॉक के हमवतन हाशिम अमला भी इस मामले में ज्यादा पीछे नहीं हैं. उन्होंने 102 मैचों में अपने 18 वनडे शतक पूरे किए थे. 115 मैचों के साथ ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर तीसरे स्थान पर हैं. जबकि विराट कोहली 119 मैचों के साथ चौथे स्थान पर हैं.

रासी वान डेर डुसेन के साथ बनाई 204 रनों की साझेदारी
आज के मैच की बात की जाए तो क्विंटन डी कॉक ने 119 की स्ट्राइकरेट से रन बनाए. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपनी पारी में तीन छक्के और 12 चौके ठोक दिए. दूसरे विकेट के लिए उन्होंने रासी वान डेर डुसेन 108(110) के साथ मिलकर 204 रनों की साझेदारी बनाई, जिसके दम पर साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 429 रनों का विशाल लक्ष्य जीत के लिए दिया.
.
Tags: AB De Villiers, Quinton de Kock, Virat Kohli, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 7, 2023, 18:34 IST
[ad_2]
Source link