Home Breaking News SA vs SL: विश्व कप में द. अफ्रीका की श्रीलंका पर लगातार चौथी जीत, कुल 754 रन बने, सबसे ज्यादा बाउंड्री भी लगी

SA vs SL: विश्व कप में द. अफ्रीका की श्रीलंका पर लगातार चौथी जीत, कुल 754 रन बने, सबसे ज्यादा बाउंड्री भी लगी

0
SA vs SL: विश्व कप में द. अफ्रीका की श्रीलंका पर लगातार चौथी जीत, कुल 754 रन बने, सबसे ज्यादा बाउंड्री भी लगी

[ad_1]

South Africa Defeated Sri Lanka by 102 runs in ICC ODI World Cup 2023 Match at Delhi; Markram, Dussen, De Kock

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हरा दिया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप के चौथे मैच में श्रीलंका को 102 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 428 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 100 रन, रसी वान डर डुसेन ने 108 रन और एडेन मार्करम ने 106 रन की पारी खेली। जवाब में श्रीलंकाई टीम 44.5 ओवर में 326 रन पर सिमट गई। कुसल मेंडिस ने 76 रन, चरिथ असलंका ने 79 रन और कप्तान दासुन शनाका ने 68 रन की पापरी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से गेराल्ड कोएत्जी ने तीन विकेट लिए।

विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की श्रीलंका पर लगातार चौथी जीत

यह विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की श्रीलंका पर लगातार चौथी जीत भी है। विश्व कप में दोनों टीमें कुल सात बार आमने-सामने आई हैं। इसमें से दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैच और श्रीलंका ने एक मैच जीता है। 2003 विश्व कप का मैच टाई रहा था। श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप में एकमात्र जीत 1992 विश्व कप में मिली थी। इसके बाद 1999 विश्व कप के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल की थी। 2003 विश्व कप का मुकाबला टाई रहा था। वहीं, 2007 विश्व कप, 2015 विश्व कप, 2019 विश्व कप और अब 2023 विश्व कप के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जीत हासिल की।

दोनों पारी मिलाकर किसी एक विश्व कप मैच में सबसे ज्यादा रन

रन मैच जगह, साल
754 दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका दिल्ली, 2023
714 ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश नॉटिंघम, 2019
688 ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका सिडनी, 2015
682 इंग्लैंड vs पाकिस्तान नॉटिंघम, 2019
676 भारत vs इंग्लैंड बेंगलुरु, 2011

Kagiso Rabada got the big wicket of Kusal Mendis, South Africa vs Sri Lanka, World Cup, Delhi, October 7, 2023

मैच में कुल 105 चौके-छक्के लगे

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से 428 रन और श्रीलंका की ओर से 326 रन बने। यानी इस मैच में कुल 754 रन बने, जो किसी भी विश्व कप मैच में दोनों पारियों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश 2019 विश्व कप मैच का था। नॉटिंघम में खेले गए उस मुकाबले में कुल 714 रन बने थे। दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका मैच में कुल 105 बाउंड्रीज लगीं, जो किसी भी विश्व कप मैच में सबसे ज्यादा हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से 45 चौके और 14 छक्के समेत 59 बाउंड्रीज लगीं, जबकि श्रीलंका की ओर से 29 चौके और 17 छक्के समेत 46 बाउंड्रीज लगीं। इससे पहले यह रिकॉर्ड 93 बाउंड्रीज का था, जो वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड के बीच 2015 में वेलिंग्टन में खेला गया था।

किसी एक विश्व कप मैच (दोनों पारी मिलाकर) में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज

बाउंड्रीज मैच जगह, साल
105 दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका दिल्ली, 2023
93 वेस्टइंडीज vs न्यूजीलैंड वेलिंग्टन, 2015
89 ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका बैसेटेरे, 2007
84 श्रीलंका vs केन्या कांडी, 1996

Rassie van der Dussen makes a call between the wickets, South Africa vs Sri Lanka, World Cup, Delhi, October 7, 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here