[ad_1]
SA vs SL Live Score World Cup: वर्ल्ड कप 2023 के चौथे मुकाबले में आज यानी शनिवार को श्रीलंका और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे. दिल्ली में होने वाले मैच में टॉस अहम रहेगा. यहां मैच के साथ पिच धीमी होती जाती है. ऐसे में दोनों ही टीमें यहां पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगी. हालांकि मैच से पहले श्रीलंका को झटका लगा है. ऑफ स्पिनर महीश तीक्ष्णा अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं. उनके पहले मैच में खेलने की संभावना कम है. चोट के कारण वानिंदु हसारंगा पहले ही वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं. श्रीलंका ने पिछले दिनों एशिया कप में पाकिस्तान को मात दी थी. हालांकि फाइनल में टीम भारत के खिलाफ सिर्फ 50 ही रन बना सकी थी. ऐसे में बल्लेबाजों पर सबसे अधिक नजर रहेगी.
साउथ अफ्रीका की बात करें, तो उसके सभी खिलाड़ी फिट हैं. हालांकि तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया चोट के चलते वर्ल्ड कप से हो चुके हैं. कप्तान तेंबा बावुमा को सभी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. विकेटकीपर बैटर क्विंटन डिकॉक इस वर्ल्ड कप को यादगार बनाना चाहेंगे. उन्होंने पहले ही ऐलान कर दिया है कि वर्ल्ड कप के बाद वे वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. इसके अलावा हेनरिक क्लासेन से लेकर डेविड मिलर तक बैट से मैच पलट सकते हैं.
दिल्ली की बात करें, तो यहां खेले गए पिछले 26 वनडे में सिर्फ 2 ही बार 300 से अधिक का स्कोर बनाना है. इससे साफ है कि यहां बल्लेबाजी आसान नहीं रहने वाली. वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच अब तक 6 मैच खेले गए हैं. साउथ अफ्रीका की टीम 4 मैच जीतने में सफल रही है. एक मैच टाई हुआ जबकि एक मैच श्रीलंका ने जीता. मैच का लाइव Starsports नेटवर्क पर देखा जा सकेगा. इसके अलावा Hotstar भी फैंस मैच को फ्री में देख सकेंगे.
Asian Games Medals Tally Update: भारत ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, पहली बार जीते 100 मेडल
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
साउथ अफ्रीका: तेंबा बावुमा, क्विंटन डिकॉक, रासी वान डर डुसेन, एडेन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, गेराल्ड कोएट्जे, तबरेज शम्सी, कैगिसो रबाडा और केशव महाराज.
श्रीलंका: कुसल परेरा, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका, धनंजय डिसिल्वा, दासुन शनाका, दुनिथ वेल्लालगे, दुसन हेमंथा, दिलशान मधुशंका और लाहिरू कुमारा.
[ad_2]
Source link