Home Breaking News UP Police Recruitment 2023: युवाओं के लिए आया नया अपडेट, यूपी पुलिस में 67 हजार पदों पर भर्ती को होगा ये बदलाव

UP Police Recruitment 2023: युवाओं के लिए आया नया अपडेट, यूपी पुलिस में 67 हजार पदों पर भर्ती को होगा ये बदलाव

0
UP Police Recruitment 2023: युवाओं के लिए आया नया अपडेट, यूपी पुलिस में 67 हजार पदों पर भर्ती को होगा ये बदलाव

[ad_1]

UP Police Recruitment 2023 New update for youth new change happen for recruitment to 67 thousand posts in UP

UP Police Recruitment
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर पुलिस के 67 हजार पदों पर भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए जरूरी खबर है।  पुलिस में नौकरी का सपना पालने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यूपी में भर्ती को लेकर नया अपडेट आया है। भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव किया गया है। 67 हजार पदों पर भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की जाएगी।

दरअसल, उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था बनाने के लिए कंपनियों से आवेदन (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) मांग लिया है। इस सुविधा के बाद से अभ्यर्थी अलग-अलग पदों पर भर्तियों के लिए बार-बार आवेदन करने के झंझट से मुक्त हो जाएंगे।

डीजी भर्ती बोर्ड रेणुका मिश्रा ने बताया कि प्रदेश पुलिस में 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती के अलावा 2469 उप निरीक्षक, 2430 रेडियो आपरेटर, 927 कंप्यूटर ऑपरेटर, 2833 जेल वार्डर समेत 67 हजार पदों पर भर्ती होनी है। 

सिलसिलेवार तरीके से होने वाली इन भर्तियों में अभ्यर्थियों को अलग-अलग पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता, लिहाजा वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लागू होने पर अभ्यर्थी को बार-बार अपना विवरण नहीं देना होगा। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here