Home Sports WC जीतने की बेताबी नुकसान पहुंचा सकती है…रोहित शर्मा ने क्‍यों कहा ऐसा? इस दिग्‍गज का दिया उदाहरण

WC जीतने की बेताबी नुकसान पहुंचा सकती है…रोहित शर्मा ने क्‍यों कहा ऐसा? इस दिग्‍गज का दिया उदाहरण

0
WC जीतने की बेताबी नुकसान पहुंचा सकती है…रोहित शर्मा ने क्‍यों कहा ऐसा? इस दिग्‍गज का दिया उदाहरण

[ad_1]

चेन्नई. रोहित शर्मा का सपना भी सचिन तेंदुलकर की तरह वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा बनने का है. तेंदुलकर का सपना 2011 में पूरा हुआ था, जो उनका छठा और आखिरी विश्व कप था. रोहित ने दो आईसीसी प्रतियोगिताएं जीती हैं – 2007 टी20 विश्व कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी लेकिन उनके नाम पर अभी तक वनडे विश्व कप का खिताब दर्ज नहीं है.

विश्‍व कप 2023 में अपने अभियान का आगाज करने से एक दिन पहले कप्‍तान रोहित शर्मा ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान तेंदुलकर के संदर्भ में कहा, ‘‘आपने उसे महान व्यक्ति को कई बार यहां कहते सुना होगा कि जब तक वह विश्व कप नहीं जीत जाते, उनका काम अधूरा ही रहेगा. मुझे पूरा विश्वास है कि आपको पता चल गया होगा कि मैं किसके बारे में बात कर रहा हूं.’’ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को भारत का पहला मैच है. इससे पहले रोहित ने कहा,‘‘ यही बात हम पर भी लागू होती है. आप विश्व कप जीतना चाहते हैं. यह आपके करियर का सबसे बड़ा पुरस्कार है. लेकिन इसके लिए एक प्रक्रिया है जिसका आपको अनुसरण करना होगा.’’

यह भी पढ़ें:- चीन में लहराया तिरंगा…महिलाओं के बाद पुरुष क्रिकेट टीम ने भी जीता गोल्‍ड, ऐसे खत्‍म की पाकिस्‍तान की बादशाहत

बेताबी नुकसान पहुंचा सकती है
भारतीय कप्तान इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं कि किसी चीज को हासिल करने की बेताबी में नुकसान भी हो सकता है. रोहित ने कहा,‘‘जब आप किसी चीज को हासिल करने के लिए बेताब होते हैं तो फिर कई अन्य चीज भी हो सकती हैं. इसलिए बेताब होना और खिताब जीतने की भूख होना अच्छा है, लेकिन इसके लिए आपको संतुलन बनाने की जरूरत होती है. आपको हर हाल में चीजों से संतुलन बनाना होगा.’’

WC जीतने की बेताबी नुकसान पहुंचा सकती है…रोहित शर्मा ने क्‍यों कहा ऐसा? इस दिग्‍गज का दिया उदाहरण

दबाव से निपटना होगा
रोहित ने इसके साथ ही कहा कि दबाव से निपटना विशेष गुण होता है और प्रत्येक खिलाड़ी अपनी तरह से इसे पार पाता है. ‘‘ मुझे यकीन है कि टूर्नामेंट के कुछ चरणों में कुछ खिलाड़ी दबाव से गुजरेंगे, टीमें दबाव से गुजरेंगी. यहीं पर आपके जज्बे का पता चलता है और हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इस तरह की परिस्थितियों से निपटना जानते हैं.’’

Tags: India vs Australia, Rohit sharma, Sachin tendulkar, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here