Home Sports कोई नही है टक्कर में… मैदान पर उतरते ही ‘हिटमैन’ के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड, द्रविड़-अजहरुद्दीन छूट गए पीछे

कोई नही है टक्कर में… मैदान पर उतरते ही ‘हिटमैन’ के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड, द्रविड़-अजहरुद्दीन छूट गए पीछे

0
कोई नही है टक्कर में… मैदान पर उतरते ही ‘हिटमैन’ के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड,  द्रविड़-अजहरुद्दीन छूट गए पीछे

[ad_1]

हाइलाइट्स

रोहित शर्मा पहली बार वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की अगुआई कर रहे हैं
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले के दौरान ग्राउंड पर उतरते ही रोहित के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 के अपने पहले मैच में ग्राउंड पर उतरने के साथ ही अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. वर्ल्ड क्रिकेट में ‘हिटमैन’ के नाम से फेमस रोहित ने इस दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) और भारतीय टीम के वर्तमान हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पहली बार वनडे विश्व कप में कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा की नजरें टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने पर लगी है. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतक पहले बैटिंग का फैसला लिया.

रोहित शर्मा वर्ल्ड कप के इतिहास में कप्तानी करने वाले भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं. हिटमैन की उम्र 36 साल 161 दिन है. इससे पहले यह रिकॉर्ड टीम इंडिया पूर्व कैप्टन मोहम्मद अजरुद्दीन के नाम था जिन्होंने 36 साल 124 दिन की उम्र में वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की बागडोर संभाली थी. अजहरुद्दीन ने यह रिकॉर्ड 1999 वर्ल्ड कप में बनाया था.

भारत का एशियन गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन, 107 मेडल के साथ खत्म हुआ सफर, आखिरी दिन ‘गोल्डन सिक्सर’

वर्ल्ड रिकॉर्ड के नीचे दबे लंकाई ‘चीते’, साउथ अफ्रीका का ODI WC में धांसू आगाज, पहले ही मैच में श्रीलंका को किया तार- तार

द्रविड़ ने 34 साल की उम्र में विश्व कप में कप्तानी की थी
विश्व कप में सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी करने वाले भारतीयों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ हैं जिन्होंने 34 साल 71 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी जबकि 1979 वर्ल्ड कप में एस वेंकटराघवन ने जब टीम इंडिया की कमान संभाली थी तब उनकी उम्र 34 साल 56 दिन थी. टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2015 में 33 साल 262 दिन की उम्र में विश्व कप में कप्तानी की थी.

रोहित के निशाने पर गेल और सचिन का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा वनडे विश्व कप में संभवत: आखिरी बार कप्तानी कर रहे हैं. उन्हें 2011 विश्व कप में टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था. तब भारत ने अपने घर में आखिरी बार वनडे विश्व कप की मेजबानी की थी. इस विश्व कप में रोहित शर्मा के निशाने पर दो वर्ल्ड रिकॉर्ड निशाने पर हैं. रोहित 3 छक्के जड़ते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बैटर बन जाएंगे. वहीं एक शतक जड़ते ही वह दिग्गज सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड कप में 6 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

Tags: IND vs AUS, India vs Australia, ODI World Cup, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here