[ad_1]
नई दिल्ली. भारत की टीम ने मुश्किल परिस्थितियों से निकलते हुए चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए विश्व कप 2023 के पांचवें मुकाबले में जीत दर्ज की तो इसके हीरो केएल राहुल और विराट कोहली (85) बने. मैच में 97 रन की नाबाद पारी खेलने वाले राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने छक्का मारकर भारतीय टीम की जीत पक्की की. केएल राहुल ने बताया कि कैसे लगातार शुरुआती विकेट गिरने के बाद उन्हें नहाने के लिए जाने का वक्त तक नहीं मिला.
भारत ने मुकाबले में छह विकेट से जीत पक्की की. मैच के बाद आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए केएल राहुल ने कहा, ‘50 ओवर विकेटकीपिंग करने के बाद मुझे आराम की दरकार थी. मुझे लगा कि वो मुझे मिलेगा लेकिन बिना समय गंवाए मुझे विकेट पर बैटिंग करने के लिए आना पड़ा. मुझे शॉवर (नहाना) लेना था. लगा कि मुझे 30 मिनट का ब्रेक मिलेगा लेकिन मुझे तुरंत तैयार होकर बैटिंग के लिए उपलब्ध होना पड़ा.’
यह भी पढ़ें:- कोहली ने नंबर-3 पर बनाया ‘विराट’ रिकॉर्ड, कंगारू दिग्गज को पछाड़ नाम किया नंबर-1 का ताज
विराट ने केएल राहुल को क्या दी सलाह?
केएल राहुल ने आगे बताया, जब मैं बैटिंग के लिए आया तो विराट कोहली ने मुझे कहा कि विकेट में काफी कुछ है. नई गेंद के साथ पेसर प्रभावी रहेंगे. कुछ समय के लिए टेस्ट मैच की तरफ खेलना. आखिरी के 15-20 ओवरों के दौरान ड्यू ने अपनी भूमिका निभाई, उसने हमारी काफी मदद की. यह खेलने के लिए आसान विकेट नहीं थी. ये फ्लैट विकेट नहीं थी. क्रिकेट के लिए यह काफी अच्छी थी, जिसमें कुछ बैटर और कुछ बॉलर के लिए था.

शतक से चूकने पर क्या बोले राहुल?
केएल राहुल ने छक्के के साथ भारत को जिताया. वो अपने शतक से तीन रन से चूक गए. जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने कैलकुलेशन की थी कि कैसे 100 रन बन सकते हैं. एकमात्र तरिका चौका और छक्का था लेकिन सौ तक न पहुंच पाने पर कोई मलाल नहीं.
.
Tags: IND vs AUS, KL Rahul, Virat Kohli, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 8, 2023, 22:43 IST
[ad_2]
Source link