Home Sports Explainer: क्रिकेट के खास नियम फिर चर्चा में, World Cup में मचा था बवाल, इस बार टीम इंडिया फायदे में

Explainer: क्रिकेट के खास नियम फिर चर्चा में, World Cup में मचा था बवाल, इस बार टीम इंडिया फायदे में

0
Explainer: क्रिकेट के खास नियम फिर चर्चा में, World Cup में मचा था बवाल, इस बार टीम इंडिया फायदे में

[ad_1]

नई दिल्ली. एशियन गेम्स 2023 में भारत ने यादगार प्रदर्शन किया. पहली बार भारतीय खिलाड़ी 100 से अधिक मेडल जीतन में सफल रहे. यह गेम्स के 72 साल के इतिहास का भारत का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार गेम्स में उतरी और दोनों ही कैटेगरी में गोल्ड जीता. लेकिन मेंस कैटेगरी की बात करें, तो भारत और अफगानिस्तान का गोल्ड मेडल मैच बारिश के कारण कैंसिल हो गया था. ऐसे में हाई रैंकिंग के चलते भारत को गोल्ड तो अफगानिस्तान को सिल्वर मेडल मिला. ऐसा परिणाम शायद ही कोई खिलाड़ी चाहता है. क्रिकेट में कई ऐसे मौके आए हैं, जब नियमों को लेकर सवाल उठे हैं. इसमें 2019 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल भी शामिल है.

एशियन गेम्स का आयोजन ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया यानी ओसीए करता है. इसमें ओसीए से संबंधित 45 देश उतरते हैं. क्रिकेट को इससे पहले 2010 और 2014 के एशियन गेम्स में भी शामिल किया गया था. भारत 2023 में पहली बार क्रिकेट में उतरा. गेम्स के नियमों की बात करें, तो इसमें खेल की इंटरनेशनल बॉडी को ही फॉलो किया जाता है. क्रिकेट के नियम इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी तय करता है. लेकिन मैच के दौरान बारिश या दूसरी किसी परेशानी आने पर रिजल्ट कैसे निकलेगा, यह आयोजक तय करता है. एशियन गेम्स में तीनों ही बार क्रिकेट के मुकाबले टी20 फॉर्मेट के आधार पर खेले गए.

सभी की होती है सहमति
एशियन गेम्स में किसी भी नियम को लागू करने से पहले संबंधित देशों को इसकी जानकारी दी जाती है. यानी भारत और अफगानिस्तान को पहले से यह पता था कि यदि बारिश के कारण मैच नहीं होता है, तो रिजल्ट किसके फेवर में जाएगा. महिला कैटेगरी में भी भारत और मलेशिया के बीच खेला गया क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था. इसके बाद भारतीय टीम को विजेता घोषित किया गया था. इस पर मलेशिया ने नाखुशी जाहिर की थी. इसी तरह 2 अन्य क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश को भी बिना खेले जीत मिल गई थी. इनका भी मैच बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था.

आईसीसी को बदलना पड़ा नियम
2019 वर्ल्ड कप का फाइनल आज भी सभी फैंस को याद है. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया फाइनल टाई हो गया था. इसके बाद सुपर ओवर का सहारा लिया गया. सुपर ओवर में भी दोनों टीमों के रन बराबर हो गए. लेकिन अधिक बाउंड्री लगाने के कारण इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया. इस नियम के बारे में भी सभी टीमों को बताया गया था. इसके बाद भी आईसीसी की आलोचना हुई और इसके बाद उसे नियमों में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा. अब यदि फाइनल मैच का सुपर ओवर टाई होता है, तो निर्धारित समय तक लगातार सुपर ओवर चलता रहेगा, जब तक कि रिजल्ट नहीं आ जाता. इसके बाद भी यदि परिणाम नहीं आता है, तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा. ऐसे में आने वाले समय में एशियन गेम्स में भी क्रिकेट के नियमों में बदलाव हो सकता है.

Asian Games: पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, ईरान को हराया, मैच में हुआ जमकर विवाद

तो निकल जाता रिजल्ट
ऐसा ही एक मामला 2002 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में देखा गया था. 29 सितंबर 2002 को श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पूरे 50 ओवर खेले, लेकिन इसके बाद बारिश के कारण आगे का खेल नहीं हाे सका. इसके बाद 30 सितंबर रिजर्व-डे के दिन यह खेला गया. दूसरे दिन का खेल फिर नए सिरे से शुरू हुआ. दूसरे दिन एक बार फिर श्रीलंका ने पूरे 50 ओवर खेले और इसके बाद बारिश के कारण मैच नहीं हो सका. इसके बाद भारत और श्रीलंका दोनों ही टीमों को विजेता घोषित किया गया. दूसरी ओर पिछले दिनों एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान का सुपर-4 का मैच रिजर्व-डे के दिन पूरा हुआ. लेकिन रिजर्व-डे के दिन मैच नए सिरे से शुरू नहीं हुआ. पहले दिन जहां खत्म हुआ था, वहीं से खेला गया. अगर यही नियम 2002 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में लागू होता, तो मैच का रिजल्ट निकल आता. ऐसे में कई बार टूर्नामेंट के आयोजक सहूलियत के हिसाब से नियम लागू करते हैं.

Tags: Asian Games, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here