Home Sports Ind vs Aus: रवींद्र जडेजा ने किया ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ, जहीर खान ने बताया इसके पीछे का राज, जानें क्या बोले?

Ind vs Aus: रवींद्र जडेजा ने किया ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ, जहीर खान ने बताया इसके पीछे का राज, जानें क्या बोले?

0
Ind vs Aus: रवींद्र जडेजा ने किया ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ, जहीर खान ने बताया इसके पीछे का राज, जानें क्या बोले?

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का पांचवा मैच चेन्नई में खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच में 200 रन भी नहीं बना सकी. वह 199 रन पर ही ऑल आउट हो गई. रवींद्र जडेजा ने इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की. पूर्व क्रिकेटर जहीर खान ने जडेजा की इस मैच में कहर बरपाती बॉलिंग के पीछे के कारण का खुलासा किया है.

क्रिकबज द्वारा उनके वेबसाइट पर शेयर किए गए एक वीडियो में जहीर खान कह रहे हैं,” कॉन्फिडेंस बहुत मैटर करता है. अगर आप उन्हें जडेजा को देखें तो वह 7वें नंबर पर बैटिंग करता है. वो बैट के साथ भी कंट्रीब्यूट करता है. उनके लिए चेन्नई की पिच काफी आइडियल हैं. वह यहां काफी मैच खेल चुके हैं. आईपीएल में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यहां बहुत सारे मैच खेले हैं. वह जानते है कि किस कंडीशन में कैसी बॉलिंग करनी है. वह फ्लैट पिच पर ऐसा परफॉर्म कर रहे हैं इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है.”

Asian Games में कैसा रहा रिंकू सिंह का प्रदर्शन? गोल्ड जिताने में कितना योगदान रहा, कितने छक्के मारे

जडेजा ने झटके 3 विकेट
बता दें कि रवींद्र जडेजा ने इस मैच में कुल 3 विकेट झटके. उन्होंने सबसे पहला शिकार स्टीव स्मिथ का किया. जो 46 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरा शिकार उन्होंने मार्नस लाबुशेन का किया. वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. लाबुशेन को जडेजा ने 27 रन पर केएल राहुल से कैच आउट कराया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी भी जडेजा का शिकार हुए. कैरी को रवींद्र जडेजा ने एलबीडब्ल्यू कर आउट कर दिया.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
भारत: रोहित शर्मा, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लैबुशेन, कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, एडम जंपा और जोस हेजलवुड.

Tags: India vs Australia, Ravindra jadeja, World cup 2023, Zaheer Khan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here