Home World Israel At War: हमास की तारीफ करके हिजबुल्लाह को पड़ गए लेने के देने, इजरायल ने धूल में मिलाते हुए लिया बदला

Israel At War: हमास की तारीफ करके हिजबुल्लाह को पड़ गए लेने के देने, इजरायल ने धूल में मिलाते हुए लिया बदला

0
Israel At War: हमास की तारीफ करके हिजबुल्लाह को पड़ गए लेने के देने, इजरायल ने धूल में मिलाते हुए लिया बदला

[ad_1]

Israel major attack on Hezbollah targeted after Hamas: मिडिल ईस्ट (Middle East) में भारी उथलपुथल मची हुई है. हमास (Hamas) के हमले से लहूलुहान इजरायल ने आतंकी संगठन को जड़ से खत्म करने का प्रण लिया है. इजरायल की सेना, राजनेता और एक-एक नागरिक कह रहा है कि न सिर्फ हमास बल्कि उनके मददगारों को भी नहीं बख्शा जाएगा. इस बीच इजरायल ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह पर बहुत बड़ा हमला किया है.

क्या बोला था हिजबुल्लाह?

फिलिस्तीन प्रायोजित आतंकी संगठन हमास ने हजारों रॉकेट दागे. हमले के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश के लोगों से कहा कि हम युद्ध में हैं. उसी बीच लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने कहा था कि गाजा की स्थिति पर वो नजर बनाए हुए हैं. हिजबुल्लाह ने बयान में कहा, ‘इजराइल के खिलाफ ये एक निर्णायक प्रतिक्रिया थी…’ 

एक आतंकी संगठन हमास के अचानक हमले से चोट खाए इजरायल ने दूसरे आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह को ध्यान में रखते हुए लेबनान से लगती उत्तरी सीमा पर इजराइल रक्षा बल (IDF) को एक्टिव करते हुए एक्शन लेने का आदेश दिया था. इजरायल के रक्षा मंत्री के कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक, रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने आईडीएफ की जरूरतों के हिसाब से रिजर्व फोर्स के मसौदे को मंजूरी देते हुए कहा था कि हालात का त्वरित मूल्यांकन के बाद एक्शन लिया जाएगा.

इन लोगों/संगठनों ने भी मनाया था इजरायल पर हमले का जश्न

 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here