[ad_1]
Israel News: 7 अक्टूबर 2023. इजरायल में सुबह हुई. लोग अपने बिस्तरों पर ही थे. लेकिन अचानक आसमान से रॉकेट्स की ऐसी बारिश हुई, जिसने इजरायल को हिलाकर रख दिया. हमास के आतंकियों ने जमीन, हवा और समुद्र से यहूदी देश पर हमला बोल दिया.
ग्लाइडर के जरिए हमास के आतंकी इजरायल की सीमा में दाखिल हुए और सड़कों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे. इजरायलियों के घरों में घुसकर हमास के आतंकियों ने बच्चों, औरतों और पुरुषों को न सिर्फ मौत के घाट उतारा बल्कि कई महिलाओं व लड़कियों-सैनिकों को भी अगवा करके ले गए. इसके बाद इजरायल ने ऐलान-ए-जंग कर दिया.
7:23 am: We struck 10 Hamas targets, among them, Hamas’ intelligence headquarters and a military compound used by Hamas’ aerial forces.
In parallel, we struck an aerial weapons production site used by the aerial forces belonging to Islamic Jihad, and a building including… pic.twitter.com/KcJDmCAXzr
— Israel Defense Forces (@IDF) October 8, 2023
मरने वालों की तादाद 600 पार
इजराइल में मरने वालों की तादाद 600 के पार पहुंच गई है, जबकि 2,048 घायल हैं. मरने वालों में दर्जनों सैनिक और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं जो आतंकवादियों से लड़ते हुए मारे गए. इजरायल ने ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड शुरू किया और शनिवार से अब तक हमास के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. जानकारी के मुताबिक, हमास ने नेपाल और थाईलैंड के 11 नागरिकों को भी बंधक बनाया हुआ है. दो थाई नागरिकों को मारे जाने की पुष्टि हुई है.
वहीं नेपाल के विदेश मामलों के मंत्री एनपी सऊद ने रविवार को कहा कि फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास के गाजा पट्टी से इजरायल पर हमला शुरू करने के बाद इजरायल में कम से कम 12 नेपाली नागरिक लापता हो गए हैं. उन्होंने संसद में एक बयान देते हुए कहा, ऐसा संदेह है कि उनमें से कुछ को मार दिया गया होगा.
कई विदेशी अगवा
किबुत्ज़ अलुमिम में 17 नेपाली छात्रों में से दो सुरक्षित हैं, तीन अन्य का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है और 12 लापता हो गए हैं. उन्होंने कहा, 12 नेपाली नागरिकों में से कुछ संपर्क से बाहर हैं और संदेह है कि उनमें से कुछ की हत्या कर दी गई है. फिलहाल में 4,500 नेपाली इजराइल में काम कर रहे हैं और 265 नेपाली छात्र इज़राइल में सीखो और कमाओ योजना के तहत पढ़ाई कर रहे हैं.
इजरायल डिफेंस फोर्स यानी IDF ने गाजा में आतंकियों के 3 कमांड सेंटर्स को ध्वस्त कर दिया, जबकि पानी के रास्ते इजरायल में घुसपैठ कर रहे 2 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया. आईडीएफ ने एक वीडियो फुटेज जारी की है, जिसमें वह फलस्तीन इस्लामिक जिहाद हेडक्वॉर्टर्स पर हमला कर रह है. इजरायल ने कहा कि इन तीनों का इस्तेमाल यहूदी देश के खिलाफ जंग को मैनेज करने के लिए किया जा रहा था.
A short while ago, IAF fighter jets struck a compound belonging to the head of the intelligence department in the Hamas terrorist organization.
The IAF is currently continuing to strike terror targets in the Gaza Strip. pic.twitter.com/uSHsXGFNzz
— Israeli Air Force (@IAFsite) October 8, 2023
इजरायल ने बनाया ये प्लान
दूसरी ओर, इजरायली सेना ने उन महिलाओं और सैनिकों को भी छुड़ाने का प्लान बनाया है, जिनको हमास ने बंधक बना लिया था. इस प्लान में बंधकों को छुड़ाना, पीड़ितों को उनके परिवारों से मिलाने के अलावा हर इजरायली नागरिकों के हर अपहरणकर्ता का पता लगाना और उसे सजा देना शामिल है. इसके लिए सेना के मेजर जनरल रैंक अधिकारी की अगुवाई में एक स्पेशल जॉइंट कमांड टीम बनाई गई है. यह टीम अगवा लोगों, उनकी पहचान, और किडनैपर्स से जुड़ी तमाम जानकारियों को IDF, पुलिस, शिनबेत समेत अन्य एजेंसियों की मदद से जुटाएगी. इसके अलावा लापता लोगों और उनके परिजनों की सहायता के लिए विशेष सहायता केंद्र भी बनाए गए हैं.
हमास पर हमले के बीच इजरायली सेना ने सैन्य अभियान के मद्देनजर गाजा पट्टी से लगी बाड़ के करीब अपने कई इलाकों से नागरिकों को हट जाने को कहा है. इस लिस्ट में 26 से ज़्यादा बस्तियां शामिल हैं. इनके नाम हैं- नाहल ओज़, इरेज़, निर अम, मफल्सिम, कफ़र गाज़ा, गैविम, या हनार, इविम, नेतिव हाथरा, याद मोर्दकै, करमिया, ज़िकिम, केरेम शालोम, किसुफिम, होलिट, सोफा, निरिम, निर ओज़, ईन हसलोशा, निर यित्ज़ाक, बारी, मैगन, रीम, साद और अलुमिम.
.
[ad_2]
Source link