[ad_1]
Israel-Hamas Conflict Latest Update: हमास (Hamas) के दुस्साहस के बाद अब इजरायल (Israel) ने बदला लेना शुरू कर दिया है. इजरायल की सेना ने रात भर हमास के सैकड़ों ठिकानों को नेस्तानाबूद किया. जब पूरी दुनिया सो रही थी तब गाजा जल रहा था. रातभर इजरायल की सेना और फिलिस्तीनियों के बीच युद्ध हुआ. बदला लेने के लिए इजरायल ने रातों-रात हमास के कई ठिकानों को उड़ा दिया. वहीं, हमास भी पूरी रात बम बरसाता रहा. रॉकेट अटैक से बचने के लिए इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम भी एक्टिव था. गाजा पट्टी से 150 रॉकेट दागे गए और इजरायल ने भी रॉकेट्स को हवा में ही नष्ट किया. इस बीच, इजरायल पर हमास के हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का रिएक्शन आया तो उस पर इजरायली सेना ने दो टूक जवाब दिया.
हमास के हमले पर बाइडेन का रिएक्शन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘दुनिया भयावह तस्वीरें देख रही है. इजराइली शहरों पर हजारों रॉकेट बरस रहे हैं. हमास के आतंकवादी न केवल इजरायली सैनिकों को मार रहे हैं, बल्कि सड़कों और घरों में नागरिकों को भी मार रहे हैं. यह अचेतन है. इजराइल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है.’
इजरायली सेना की बाइडेन को दो टूक
फिर बाइडेन के इस रिएक्शन के जवाब में इजरायल डिफेंस फोर्स ने लिखा कि हमें अपनी रक्षा करने का अधिकार है और हम करेंगे.
— Israel Defense Forces (@IDF) October 8, 2023
आतंकी ठिकाने किए तबाह
गौरतलब है पूरी रात इजरायल की सेना जंग का दायरा बढ़ाती रही. इस बात का सबूत है उसके टैंक्स, करीब 10 टैंक्स इजरायल के दक्षिणी सीमा की तरफ बढ़ते दिखे. गाजा के करीब एक शहर में इजरायल ने अपने ही एक पुलिस स्टेशन को बुल्डोजर से तबाह कर दिया. पुलिस स्टेशन के अंदर कई फिलिस्तीनी घुसपैठियों ने शरण ली थी, जिन्हें खत्म करने लिए इजरायल ने बुलडोजर लगा दिए.
हमास के दुस्साहस का जवाब
हमास के दुस्साहस के बाद कल इजरायल ने गाजा पट्टी में कई बिल्डिंगों को जमींदोज कर दिया. कई इमारतों को नेतन्याहू की एयरफोर्स ने आसमान से बम और मिसाइल गिराकर बर्बाद कर दिया. इजरायल का दावा है कि इन इमारतों में हमास का इंटेलीजेंस नेटवर्क और कंट्रोल सेंटर मौजूद थे जिसे इजरायल की सेना चुन-चुनकर खत्म कर रही है.
चुन-चुनकर मारे जा रहे आतंकी
जान लें कि मोबाइल और मीडिया के कैमरों के अलावा थर्मल कैमरे में भी इजरायल का अटैक देखा गया. गाजा पट्टी पर इजरायल की एयरफोर्स ने हमास के आतंकियों पर चुन-चुनकर बम बरसाए हैं. हमला होने के बाद आतंकी वहां से भाग रहे थे मगर कुछ ही सेकेंड के अंदर इजरायल ने उनकी सांसें रोक दीं. जमीन के साथ समंदर में भी हमास को बख्शा नहीं जा रहा है. एक बोट पर सफर कर रहे हमास पर इजरायल की नेवी ने बम बरसाए हैं.
गौरतलब है कि हमास के चरमपंथी पूरी तैयारी के साथ इजरायल की सीमा में घुसे थे. इजरायल की सीमा में घुसने के लिए करीब 15 फीट ऊंचे बॉर्डर को बुलडोजर से तोड़ दिया गया और उसके बाद कुछ फिलिस्तीनी इसी रास्ते से इजरायल में दाखिल हो गए. इजरायल ने घुसपैठ रोकने के लिए बॉर्डर पर फेंसिंग लगा रखी है लेकिन हमास के आतंकियों ने कुछ जगहों पर फेंसिंग को नुकसान पहुंचाया है. बताया जा रहा है कि ये आतंकी करीब 24 किलोमीटर तक अंदर आ गए थे.
.
[ad_2]
Source link