Home Breaking News छत्तीसगढ़: कांग्रेस की 65 सीटों पर तय हुए उम्मीदवारों के नाम, खराब परफॉर्मेंस वाले इतने विधायकों का कटेगा टिकट

छत्तीसगढ़: कांग्रेस की 65 सीटों पर तय हुए उम्मीदवारों के नाम, खराब परफॉर्मेंस वाले इतने विधायकों का कटेगा टिकट

0

[ad_1]

Chhattisgarh Congress candidates finalized for 65 seats so many MLAs Ticket with poor performance will be cut

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस की पहली लिस्ट को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने नामों को अंतिम रूप देने के लिए 13 अक्तूबर को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक करेगी। 

पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि सीईसी की बैठक राष्ट्रीय राजधानी में होगी, क्योंकि स्क्रीनिंग कमेटी की कई दौर की बैठक पहले हो चुकी हैं। 90 में से 65 विधानसभा सीटों पर एक-एक नाम तय कर लिए गए हैं। 25 सीटों पर पैनल में दो या तीन नाम पर अभी निर्णय होना बाकी है। इसके अलावा वर्तमान के 17 विधायकों की खराब परफॉर्मेंस के कारण पार्टी टिकट कट सकती है।

अब तक 6 बार हो चुकी है चुनाव समिति की बैठक

कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक अब तक 6 बार से अधिक हो चुकी है। जिसमें आवेदनों पर चर्चा हुई। 2 हजार से ज्यादा दावेदारों के आवेदनों में काट-छांट कर लगभग 300 लोगों की एक लिस्ट तैयार की गई थी। जिसमें 40 सीटों पर सिंगल नाम तय किए गए थे। इसके बाद भी बैठकों का दौर जारी रहा। अब तक 65 सीट पर सिंगल नाम तय कर लिए थे। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here